Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में BJP और Akali Dal का समझौता हताशा भरा, Sachin Pilot ने साधा निशाना

    52 minutes from now

    1

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक बार फिर साथ आने को ‘हताशा का गठबंधन’ करार दिया एवं दावा किया कि राज्य में दोनों ही दलों के लिए कोई राजनीतिक जगह नहीं बची है। भाजपा और शिअद ने मंगलवार को इससे पहले अपने गठबंधन की घोषणा की। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सबसे पुराना सहयोगी छह साल बाद फिर राजग में लौटा है।इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री पद शिरोमणि अकाली दल के पास जाएगा क्योंकि वह गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका में होगा। इस घटनाक्रम पर पंजाब के कांग्रेस मामलों के प्रभारी पायलट ने कहा, ‘‘यह एक कम्प्रोमाइज और हताशा का गठबंधन है क्योंकि दोनों में से किसी भी पार्टी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि छह साल पहले वे क्यों अलग हुए थे।’’ कांग्रेस महासचिव पायलट ने सवाल किया, ‘‘ वे कौन से कारण थे जिनकी वजह से शिअद और भाजपा अलग हुए थे? क्या केंद्र सरकार या भाजपा ने देश की जनता को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई गारंटी दी है?क्या उन्होंने अपने द्वारा बनाए गए काले कानूनों के लिए माफी मांगी है? और किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली की सीमाओं पर अपनी जान गंवाने वाले सैकड़ों लोगों के प्रति अकाली दल का क्या रुख है?’’ पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां किसी भी पार्टी के लिए कोई राजनीतिक जगह नहीं बची है। साथ वापस आना उनकी अपनी पसंद है; जनता ही यह तय करेगी कि बेहतर विकल्प कौन है।’’ शिअद ने तीन कृषि कानूनों को लेकर सितंबर, 2020 में भाजपा के साथ अपना 24 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था।बाद में ये कानून वापस ले लिये गये थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नागपुर में कार से लूटे गए 3.28 करोड़ रुपये Madhya Pradesh से बरामद, 3 गिरफ्तार
    Next Article
    Sourav Das का आरोप: युवाओं के आंदोलन से डरी सरकार, Oxford Union जाने से रोका गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment