Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-हरियाणा में 18 ठिकानों पर NIA रेड:मानसा में शख्स के घर पहुंची टीम, डॉन शहजाद भट्टी से कनेक्शन की जांच; चैट-बातचीत हुई

    1 day ago

    1

    0

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी शहजाद भट्टी से जुड़े तीन आतंकी मामलों के संबंध में पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने 18 जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कई लोगों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज भी जब्त किए। तलाशी के दौरान मिली गई सभी जानकारी और सबूतों को गहन जांच के साथ-साथ फोरेंसिक व तकनीकी परीक्षण के लिए भेजा गया है, ताकि सीमा पार की बड़ी साजिश का खुलासा किया जा सके। मानसा पहुंची टीम, यदविंदर के घर की तलाशी ली इसी के तहत मानसा जिले के कुलाना गांव में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार तड़के यदविंदर सिंह नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सुबह करीब 5:30 बजे से जारी है। सूत्रों के अनुसार, यदविंदर की पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ चैट और बातचीत हुई है। एनआईए इसी संबंध में जांच कर रही है। NIAकी टीम यदविंदर सिंह के घर की तलाशी ले रही है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी गहन जांच कर रही है। एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शहजाद भट्टी इस व्यक्ति से किस प्रकार के काम करवाना चाहता था। अब रेड के बारे में चार पाइंट में जानिए नशे का आदी है यदविंदर सिंह ग्रामीणों ने बताया कि यदविंदर नशे का आदी है। वह 14 एकड़ जमीन का मालिक है, लेकिन नशे की लत पूरी करने के लिए अक्सर घर से बाहर रहता है, हालांकि अधिकांश समय वह घर पर ही मौजूद रहता है। फिलहाल, एनआईए की टीम द्वारा यदविंदर सिंह से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- मारीच और सुबाहु लैंड जिहादी थे:राम लव जिहाद रोकने के लिए आदर्श उदाहरण, रामभद्राचार्य की कथा में पहुंचे
    Next Article
    बॉक्स ऑफिस पर डटी रही 'है जवानी तो इश्क होना है', 5वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment