Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में गर्मी के कहर से 43 डिग्री पार तापमान:दिन में चल रही लू के कारण घरों में कैद रहे लोग, वायु गुणवत्ता भी खराब

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में जून की भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। बीते दिन जिले का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी केसाथ आज भी तापमान ऐसा ही बना रहने की संभावना है। सुबह से ही निकली तेज धूप, गर्म हवाओं और बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई देता है और लोग घरों में रहने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। गर्मी के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी चिंता का विषय बनी रही। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 273 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर की हवा बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। बारिश के बाद बढ़ी उमस ने गर्मी का असर और अधिक बढ़ा दिया है। बाहर निकलते ही लोगों को पसीने और तपिश का सामना करना पड़ रहा है। रात में भी तापमान अधिक रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न जाने की सलाह दी है। भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। जल स्रोतों और तालाबों के आसपास उनकी आवाजाही बढ़ गई है। पक्षी पानी की तलाश में भटक रहे हैं, जबकि पशु छायादार स्थानों में शरण लेते नजर आ रहे हैं। प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में टेंट कारोबारी और इकलौते बेटे की हत्या, VIDEO:दुकान में घुसकर गोलियां मारीं; 6 महीने पहले शादी हुई थी, पत्नी प्रेग्नेंट
    Next Article
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज आएंगे वाराणसी:PM के रिकार्ड पर विश्वनाथ धाम में आयोजित दीपोत्सव में होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment