Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब CM ने फिर शराब वाला वायरल VIDEO नकारा:मान बोले- मास्क पहनाया, गले पर निशान नहीं; वीडियो जारी करने वाले के हाथ में मास्क दिखाया

    14 hours ago

    2

    0

    पंजाब CM भगवंत मान आज (25 जून) मोहाली में अपने कथित वायरल वीडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि वीडियो में वह नहीं हैं। उन्होंने कहा- वीडियो में मुझे मास्क पहनाया। मेरे गले पर निशान नहीं हैं। वे भूल गए कि निशान भी बनाना था। वहीं, आखों पर ऐनक पहनाई है, क्योंकि आंखों पर मास्क नहीं लगता। इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने कहा था कि आज इस पूरे विवाद पर फुल स्टॉप लगा देंगे। इधर, वीडियो को लेकर फर्जी रिपोर्ट मामले में चौथा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए में डील हुई। अब पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम मजीठिया ने इन्हीं 10 लाख के बैंक के लेन-देन के सबूत जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि यह रकम इसी फर्जी रिपोर्ट के लिए दी गई। वहीं, इस मामले में गुरुग्राम पुलिस जल्द लुधियाना के पुलिस कमिश्नर व DIG स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल से पूछताछ कर सकती है। केस दर्ज कराने वाले जस्सी का दावा था कि इन्हीं दोनों अफसरों ने फर्जी रिपोर्ट के लिए गुरुग्राम के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में सीक्रेट मीटिंग कर डील की थी। रिपोर्ट में भी मनचाहे करेक्शन कराए थे। हालांकि, दैनिक भास्कर इन दावों की पुष्टि नहीं करता। CM मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं… CM से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट में अब तक के 4 बड़े खुलासे:- 1. सिरसा के बैंक खातों में डिपॉजिट हुए 10 लाख अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने फर्जी रिपोर्ट तैयार के लिए 10 लाख रुपए के लेन-देन के सबूत का दावा किया। मजीठिया का दावा है कि एक अकाउंट में 18 जून को 7.50 लाख रुपए कैश डिपोजिट हुए हैं जबकि दूसरे में 2.5 लाख रुपए डिपोजिट हुए हैं। ये दोनों खाते सिरसा में ही हैं। 2. सीक्रेट मीटिंग से जुड़े 2 CCTV फुटेज फोरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत सिंह और पुलिस अफसरों की गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा में हुई मीटिंग की दो सीसीटीवी फुटेज सामने आई। दावा किया गया कि इसमें एक लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा हैं और दूसरे एडीसीपी जशनदीप सिंह गिल हैं। यह भी दावा किया गया कि यह मीटिंग CM के वीडियो मामले की जांच को प्रभावित करने और उनके पक्ष में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने के मकसद से की गई थी। 3. वॉट्सएप चैट आई सामने SP जशन गिल पंजाब के नाम से मोबाइल में सेव एक नंबर की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई है। दावा है कि यह चैट जसप्रीत सिंह के साथ हुई है। इसमें CM की वीडियो रिपोर्ट में बदलाव को लेकर बातचीत हो रही है। इसमें बकायदा रिपोर्ट से पूरे पैराग्राफ तक हटाने के लिए कहा जा रहा है। 4. CP और SP के होटल क्राउन प्लाजा के बिल अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गुरुग्राम के होटल क्राउन प्लाजा के बिल जारी किए हैं। मजीठिया का दावा है कि 15 जून से 17 जून तक होटल में कमरा बुक कराया गया। इसी दिन DIG (लुधियाना CP) स्वपन शर्मा और SP जशनदीप गिल होटल क्राउन प्लाजा पहुंचे। SP का रूम नंबर 3000 था। 15 से 16 जून तक DIG स्वपन शर्मा का रूम नंबर 3004 था। 17 जून को स्वपन शर्मा रूम नंबर 6004 में शिफ्ट हो गए। हालांकि, भास्कर इन बिलों की पुष्टि नहीं करता। CM भगवंत मान बोले- BJP खुद फंसी फर्जी वीडियो रिपोर्ट के केस मामले में 24 जून को CM भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि जिन लैब में टेस्ट हुए उसके मालिकों को FIR की धमकी देकर डराया गया है। भाजपा खुद फंस गई है। यह मुझे धर्म वाली साइड से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… पंजाब CM वायरल VIDEO केस में बड़ा खुलासा, सिरसा में ₹7.5 लाख शिकायतकर्ता के पिता के खाते में आए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जोड़े जा रहे सिख गुरुओं की फोटो पर शराब के छींटे वाले वीडियो की फर्जी रिपोर्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गुरुग्राम में केस दर्ज कराने वाले सिरसा के फॉरेंसिक एक्सपर्ट जसप्रीत जस्सी ने दावा किया था कि फर्जी रिपोर्ट के लिए 10 लाख रुपए में डील हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब CM वायरल VIDEO विवाद में 3 नए खुलासे, सीक्रेट मीटिंग की फुटेज, CP-SP के रूम बिल, वॉट्सऐप चैट सामने आई पंजाब के CM भगवंत मान से जोड़े जा रहे शराब के छींटे वाले वायरल वीडियो को लेकर बुधवार को 3 नए खुलासे हुए। गुरुग्राम में फर्जी रिपोर्ट का केस दर्ज कराने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने दावा किया कि पंजाब के बड़े अफसरों ने गुरुग्राम के पॉश इलाके में स्थित फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में एक सीक्रेट मीटिंग कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कराई। (पढ़ें पूरी खबर) हरियाणा पुलिस का दावा- CM मान के वीडियो की रिपोर्ट फर्जी, ₹10 लाख में बनवाई पंजाब CM भगवंत मान ने जिन 2 लैब रिपोर्ट के जरिए खुद को विवादित वीडियो से क्लीन चिट दी थी, उसे हरियाणा पुलिस ने फर्जी करार दिया है। हरियाणा पुलिस ने इस मामले में गुरुग्राम में 2 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के अंकुर शर्मा बने भाजपा प्रदेश मंत्री:गृह मंत्री अमित शाह के करीबी, समर्थकों और परिवार ने मनाया जश्न
    Next Article
    मेष राशि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment