Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:राघव चड्‌ढा AAP को बोले- मेरे पास 21 राज्यों की पुलिस; निहंग बोला- यूट्यूबर को उल्टा टांगूंगा; एलांते मॉल के बाहर हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, पंजाब में आज की सबसे बड़ी खबर राष्ट्रपति भवन से जुड़ी रही। पहले सांसद राघव चड्‌ढा राष्ट्रपति से मिले और कहा कि हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस है। इसके बाद CM भगवंत मान मिले और कहा कि BJP के पंजाब में 2 MLA हैं और राज्यसभा सांसद 6 हो गए। उन्होंने राघव चड्‌ढा के बयान को धमकी बताया। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. CM मान राष्ट्रपति से बोले- संविधान का मजाक बनाया; चड्‌ढा बोले- हमारे पास 21 राज्यों की पुलिस 6 सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ BJP जॉइन करने के खिलाफ CM भगवंत मान ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। CM मान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति को बताया कि पूरी पार्टी दो तिहाई बहुमत से दूसरी पार्टी में मर्ज हो सकती है, सिर्फ एक हाउस के 6-7 लोग ऐसा कहें तो यह मनमानी नहीं चलेगी। पंजाब में भाजपा के MLA 2 हैं और राज्यसभा के 6 सांसद हो गए, यह संविधान का मजाक है। मैंने संविधान में संशोधन कर राइट टू रिकॉल की मांग की। वहीं केजरीवाल ने कहा कि फरवरी में बदला लिया जाएगा। पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार गिरेगी। CM मान 90 MLA को 3 वॉल्वो बसों में लेकर दिल्ली पहुंचे थे। मान से पहले सांसद राघव चड्‌ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक राष्ट्रपति से मिले। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद पंजाब की सरकारी मशीनरी का मिसयूज कर उन्हें टारगेट करने का आरोप लगाया। चड्‌ढा ने चेतावनी भी दी कि AAP डेंजरस गेम खेल रही, इसका अंत खतरनाक होगा। AAP के पास 1 राज्य की पुलिस है। लेकिन हमारे (BJP) पास 21 राज्यों की पुलिस है। (पढ़ें पूरी खबर) 2. हथौड़ा मारकर नाबालिग लड़के की हत्या संगरूर की पटियाला गेट कृष्णा बस्ती में युवकों के बीच हुई कहासुनी खूनी लड़ाई में बदल गई। इसमें 15 साल के एक लड़के को हथौड़े से पीट-पीटकर मार डाला। वहीं, मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। वह 10वीं में पढ़ता था। वहीं, घायल उसका चचेरा भाई अवनीत सिंह उर्फ आदित्य है। परिवार वालों ने बताया कि गली में किसी बात को लेकर 2 बच्चों में झगड़ा हुआ। इसके बाद 2 युवकों ने हथौड़े हमला कर दिया। DSP संजीव सिंगला ने बताया- सूचना मिली थी कि कुछ बच्चों का झगड़ा हो गया है। डीएसपी ने कहा- आरोपी मोहम्मद खान और उमर खान हैं, जो पटियाला गेट के रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. एलांते मॉल के सामने मारपीट, महिला बोली- पुलिस खड़ी देखती रही चंडीगढ़ में एलांते मॉल के सामने मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक सिख व्यक्ति के साथ कुछ लोग मारपीट करते दिख रहे हैं। इस दौरान उसकी पगड़ी भी खुल जाती है। यह पूरा घटनाक्रम कार में बैठे एक दंपती ने रिकॉर्ड किया। महिला ने कहा कि मौके से करीब 100 मीटर दूरी पर पीसीआर खड़ी थी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने झगड़ा नहीं रोका। करीब 5 से 6 मिनट तक यह मारपीट चलती रही। उस व्यक्ति का सिर फट गया और खून बह रहा था। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए, शोर-शराबा हो रहा था, लेकिन पीसीआर से कोई नीचे नहीं उतरा। जब मामला शांत हो गया, तब पुलिसकर्मी आराम से आए और पूछने लगे कि क्या हुआ? (पढ़ें पूरी खबर) 4. लुधियाना में 6 महीने बाद गर्लफ्रेंड पर FIR: सुसाइड से पहले युवक ने लिखा- तू कहती थी मर जा लुधियाना में प्रेम संबंधों के चलते युवक (21) ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक ने आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका को जिम्मेदार ठहराया। युवक की मां छह महीने तक इंसाफ के लिए पुलिस थानों के चक्कर काटती रही। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बेटा बचाओ एनजीओ के संपर्क में आने पर युवक की मां ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना दिया। पुलिस ने उनकी बात सुनी और तुरंत थाना सदर पुलिस को FIR दर्ज करने के आदेश दिए। थाना सदर पुलिस ने अब युवक की मां की शिकायत पर प्रेमिका के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हौ। युवक की मां का कहना है कि बेटे ने सुसाइड में अपनी प्रेमिका को मौत का जिम्मेदार बताया थाष इसलिए उन्होंने प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। (पढ़ें पूरी खबर) 5. यूट्यूबर के प्रैंक VIDEO पर बवाल, निहंग की धमकी- तुझे उल्टा टांगूंगा यूट्यूबर मिस्टर इंडिया हैकर (दिलराज सिंह रावत) को एक युवक के बाल काटते हुए सरदार-सरदार कहना महंगा पड़ गया। उनके वीडियो पर सिख कम्युनिटी के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। वहीं, विक्की थॉमस नाम के एक निहंग ने तो गुस्से से भरा एक वीडियो जारी कर कह दिया- सिखों की इस तरह बेइज्जती करने वाला तू जहां भी है, तेरे को कपड़ों की तरह उल्टा टांग दूंगा। इसके बाद यूट्यूबर को माफी मांगनी पड़ी। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि वीडियो का मकसद किसी भी धर्म के लोगों को ठेस पहुंचाना नहीं था। इसके बाद उन्होंने वीडियो से विवादित हिस्सा भी डिलीट कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. सरपंच पेट्रोल लेकर टंकी पर चढ़ा, विधायक पर आरोप बरनाला के गांव कलालमाजरा में सरपंच जगजीवन सिंह अपने तीन पंचायत सदस्यों हरजिंदर सिंह, भरपूर सिंह और गुरचरण सिंह के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं। उनके पास पेट्रोल भी था। सूचना मिलते ही महल कलां का सिविल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और उन्हें समझाने का प्रयास किया। सरपंच जगजीवन सिंह ने कहा कि महल कलां विधानसभा क्षेत्र के विधायक उनकी पंचायत के कार्यों में अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। विधायक ने पहले गांव में प्रशासक नियुक्त किया था, जिसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई और उस पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अब गांव में फिर से प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। सरपंच ने कहा कि वे पूरे गांव की सहमति से काम कर रहे हैं और उनकी पंचायत से किसी को कोई शिकायत नहीं है। सरपंच ने स्पष्ट किया है कि जब तक गांव से प्रशासक को नहीं हटाया जाता, वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। (पढ़ें पूरी खबर) 7. अमृतसर में पुलिस मुठभेड़, बदमाश के पैरों में लगी गोली अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। वेरका इलाके में क्रॉस फायरिंग के दौरान आरोपी कृष्णा सोनिक के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। 5 मई को रेलवे क्रॉसिंग के पास गश्त के दौरान पुलिस को दो गुटों में फायरिंग की सूचना मिली थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग हुई, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। घटना में रणजीत सिंह उर्फ बॉबी और गौतम मेहरा को भी गिरफ्तार किया गया। एक पिस्तौल बरामद हुई। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर जांच जारी है। (पढ़ें पूरी खबर) 8. अमृतसर जेल से 4 पाकिस्तानी कैदी रिहा भारत सरकार ने आज चार पाकिस्तानी सिविल कैदियों को रिहा कर दिया गया। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी करने के बाद अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुए। इनमें मोहम्मद इरफान (40), मोहम्मद रजा (44), मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं। इनमें से एक ने 10 साल, जबकि अन्य ने करीब 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा पूरी की है। रिहा हुए कैदियों में से मोहम्मद हमजा ने बताया कि वह गलती से नशे की हालत में बॉर्डर पार कर गया था, जिसके चलते उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने करीब एक साल एक महीने जेल में बिताए। उसने यह भी कहा कि उसके परिवार को इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह भारत में कैद है। इस दौरान रिहा कैदियों ने नशे को बेहद खतरनाक लत बताते हुए युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के कारण उनकी जिंदगी प्रभावित हुई और वे गलती से सीमा पार कर गए, जिसकी सजा उन्हें भुगतनी पड़ी। (पढ़ें पूरी खबर) विदेश से.. 9. पंजाबियों का न्यूजीलैंड जाना मुश्किल, अंग्रेजी कंपलसरी; 42% स्टडी वीजा कैंसिल हो चुके न्यूजीलैंड सरकार ने इमिग्रेशन पॉलिसी में बदलाव किए हैं, जिनका असर भारतीयों खासकर पंजाबियों पर दिखने लगा है। एक हफ्ते के भीतर पंजाब के दो लोगों को देश में एंट्री के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि 42 फीसदी स्टूडेंट वीजा रद्द होने की बात सामने आई है। नए नियमों के तहत वीजा फीस में भी बढ़ोतरी की गई। इसके अलावा खाते में 11.20 लाख रुपए फंड दिखाना जरूरी कर दिया गया है। पढ़ाई के बाद सिर्फ एक बार वर्क परमिट मिलेगा। साथ ही अंग्रेजी टेस्ट अनिवार्य किया गया है। अगर सरप्राइज इंटरव्यू में फेल हुए, तो सीधा डिपोर्ट कर दिया जाएगा। एक रिपोर्ट के अुनसार, 2026 के बीच न्यूजीलैंड के वर्क वीजा रिजेक्शन में भारी उछाल आया है। हर 10 में से 3 से 4 भारतीयों के वर्क वीजा रिजेक्ट हो रहे हैं। न्यूजीलैंड में हर साल पंजाब से करीब 10 हजार स्टूडेंट्स स्टडी वीजा पर जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर) खबर हटके… 10. सगी बहन ने ही कर डाली भाई के घर चोरी लुधियाना के थाना मेहरबान इलाके में सगी बहन ने ही अपने भाई के घर से लाखों रुपए के गहने चोरी कर ले गई। आरोपी महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को दी गई शिकायत में सोहन लाल निवासी मॉडल कॉलोनी मेहरबान ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को वह अपने परिवार के साथ किसी काम से गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान घर की अलमारी में रखे सोने और चांदी के कीमती गहने चोरी कर लिए। घर लौटने पर जब उन्होंने सामान बिखरा और गहने गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। सोहन लाल ने बताया कि शुरुआत में उन्हें लगा कि किसी चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि जब उन्होंने अपने स्तर पर मामले की पड़ताल की और आस-पड़ोस में पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई। उन्हें पता चला कि उनकी गैर-मौजूदगी में उनकी सगी बहन ज्योति ही घर आई थी। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात )
    Click here to Read more
    Prev Article
    शुभेंदु अधिकारी कोलकाता में भाजपा कार्यालय पहुंचे, भाबानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से दर्ज की है जीत
    Next Article
    बंगाल में नए CM की शपथ पर फंसेगा पेच? ममता का इस्तीफे से इनकार का क्या होगा असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment