Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पहले हाथ जोड़े फिर मंदिर में की चोरी, VIDEO:12 पूजा की थालियों से रुपए उठाए, जेब में रखकर हो गया फरार

    4 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में हनुमान मंदिर में एक व्यक्ति ने मंदिर परिसर में रखी पूजा की थालियों से पैसे चोरी कर लिए। आरोपी ने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े। जिससे लगे वह पूजा-अर्चना कर रहा है। फिर मौका मिलते ही पूजा की थाली में रखे पैसे उठाकर जेब में रख लिए। उसने केवल एक ही थाली से नहीं बल्कि मंदिर में अन्य जगह रखीं पूजा की थालियों से रुपए चोरी किए। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। आरोपी बिना किसी डर के बड़े ही इत्मीनान से मंदिर में घूमता रहा। मंदिर समिति ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, शिव चौक के पास हनुमान जी का मंदिर है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर में पैंट और शर्ट पहने एक व्यक्ति पहुंचा। वह करीब 10 मिनट तक मंदिर में रहा। पहले वह कुछ देर तक मंदिर में घूमता रहा। इसके बाद हनुमान जी की मूर्ति के करीब जाकर हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। पूजा करने का नाटक करने लगा। फिर मौका मिलते ही उसने दान पेटी के ऊपर रखी थाली से रुपए उठाए और जेब में रख लिए। इसके बाद दूसरी मूर्ति के पास गया। यहां भी उसने ऐसा ही किया। हाथ जोड़े फिर थाली से रुपए उठाकर जेब में रख लिए। आरोपी ने करीब 12 थालियों से रुपए की चोरी किए। मंदिर पुजारी ने जब थालियां खाली देखीं तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो घटना का पता चला। मंदिर समिति सदस्य अंकित गर्ग का कहना है कि शनिवार सुबह मंदिर में एक अज्ञात व्यक्ति आया था। उसने पहले भगवान के सामने हाथ जोड़े और फिर थालियों से पैसे चुरा लिए। मंदिर समिति की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर वकील की हत्या, VIDEO:2 हमलावर आए, सीने पर गोली मारी; लोग पकड़ने दौड़े तो तमंचा ताना मिर्जापुर में शनिवार सुबह 7.15 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले सीनियर वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो हमलावर बाइक से आए। उन्हें रास्ते में रोका और सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। खून से लथपथ वकील जमीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV में रिकॉर्ड हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा को सत्ता से हटाने का किया आह्वान:कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 2027 में एकजुट होने को कहा
    Next Article
    कौशांबी में दहेज हत्या, पति-सास गिरफ्तार:8 अप्रैल को विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment