Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी की 'मन की बात' में औरैया लाइव जुड़ा:लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

    1 hour ago

    1

    0

    औरैया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान औरैया जिला देश के उन 14 जिलों में शामिल था, जिन्हें कार्यक्रम से सीधा लाइव जोड़ा गया था। दूरदर्शन के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण किया गया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि यह औरैया के लिए एक ऐतिहासिक पल था, क्योंकि उत्तर प्रदेश से एकमात्र यही जिला इस लाइव प्रसारण में शामिल हुआ था। उन्होंने इस भागीदारी को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने लगभग 30 मिनट के संबोधन में देश की "पावर ऑफ एनर्जी" यानी जनशक्ति और सकारात्मक ऊर्जा की ताकत पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की वास्तविक शक्ति उसके नागरिकों की ऊर्जा, नवाचार और सेवा भाव में निहित है। जब यही ऊर्जा राष्ट्र निर्माण की दिशा में लगती है, तो देश तेज़ी से विकास के पथ पर अग्रसर होता है। प्रधानमंत्री ने युवाओं की रचनात्मकता, महिलाओं की भागीदारी, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक के छोटे-छोटे प्रयास देश में बड़े सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के समापन के बाद, उपस्थित नेताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 'मन की बात' देश को जोड़ने, प्रेरित करने और सकारात्मक सोच विकसित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मन की बात के प्रदेश संयोजक विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, औरैया जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, विधायक गुड़िया कठेरिया, मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, सह संयोजक यशवीर सिकरवार, मन की बात के जिला संयोजक योगेन्द्र कैथवार, नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष दिबियापुर राघव मिश्रा, विशाल शुक्ला, राहुल गुप्ता, इंद्रपाल पाल सहित अनेक पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, समाज सेवा से जुड़े कार्यकर्ता और मातृशक्ति ने बड़ी संख्या में सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम गरिमामय बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेत्री के बेटे को कार ने मारी टक्कर:मेरठ के सेंट जॉन्स स्कूल से जुड़ी है कार, पहले कट चुके 19 चालान
    Next Article
    मेरठ में पल्लवपुरम थाने का एसओ लाइन हाजिर:इसी थाने से रिश्वत लेते दरोगा हुआ था अरेस्ट, एंटी करप्शन की टीम ले गई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment