Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मेरठ में महानगर अध्यक्ष ने कहा- आज काला दिवस

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट है। कांग्रेस नेताओं ने 17 सितंबर को पीएम मोदी का जन्मदिन ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। इसी के चलते पुलिस ने गुरुवार सुबह से कई कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। नेताओं के घरों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि वे बाहर निकलकर किसी तरह का विरोध प्रदर्शन न कर सकें। मेरठ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के घर पर भी सुबह से पुलिस तैनात है। पुलिसकर्मियों को घर के बाहर तैनात किया गया है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वीडियो के जरिए साझा किया संदेश महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं को आज सुबह से डिटेन किया गया है। ऐसे में वो अपना विरोध प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने वीडियो शेयर कर अपना संदेश साझा किया। रंजन ने कहा कि आज पीएम मोदी के जन्मदिन को हमने कालादिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। लेकिन सरकार, पुलिस, प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गई है। इन्हें कोई और काम नहीं है, केवल विपक्ष के लोगों को रोकने का काम हो रहा है। रोजाना तमाम वारदातें हो रही हैं उस पर सरकार का ध्यान नहीं है। इनके अध्यक्ष देशभर में कहते हैं कि आशीर्वाद का दिया जलाइए, लेकिन दीपक तो मृत व्यक्तियों के जलते हैं। पीएम मोदी को जन्मदिन मनाना है मनाएं लेकिन इस प्रकार गलत कृत्य न करें। उसी को लेकर हमारा विरोध प्रदर्शन था। लेकिन प्रशासन ने हमें सुबह से डिटेन किया हुआ है। जिस तरह देश में हालात हैं न रोजगार है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं लचर हो चुकी हैं। यातायात व्यवस्था खराब हो चुकी है। हाईवे में गड्‌डे हैं, शहरों के हालात भी खराब हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU में टीबी मरीजों को बारिश में भेजा गया बाहर:डिप्टी सीएम ने बांटी पोषण पोटली, 519 मरीजों के बीच मची अफरा-तफरी
    Next Article
    चित्रकूट में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले नशे में घर से निकल गया था, परिजन कर रहे थे तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment