Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU में टीबी मरीजों को बारिश में भेजा गया बाहर:डिप्टी सीएम ने बांटी पोषण पोटली, 519 मरीजों के बीच मची अफरा-तफरी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के KGMU में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को संविधान स्थल का लोकार्पण हुआ। इसके साथ 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में 519 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। वहीं MBBS फाइनल ईयर की 125 छात्राओं को HPV वैक्सीन की तीसरी डोज मुफ्त लगाई गई। KGMU पहुंचे डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीबी के इलाज में दवा के साथ पोषण भी जरूरी है। हालांकि, टीबी मरीजों को पोषण पोटली बांटने के दौरान लापरवाही भी सामने आई। बारिश के बीच बड़ी संख्या में मरीजों को बाहर भेज दिया गया। कई मरीज बारिश में भीगते हुए पोटली लेने पहुंचे। डिब्बे लेने के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मरीजों का आरोप है कि बारिश के बावजूद गार्डों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। पोषण से टीबी मरीजों के इलाज में फायदा KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि टीबी के इलाज में दवा के साथ पोषण भी जरूरी है। 2023 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, पोषण सहायता पाने वाले मरीजों में 94% ट्रीटमेंट सक्सेस रेट रहा। वहीं मौत का जोखिम 60% तक कम पाया गया। टीबी मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों में संक्रमण का खतरा भी 40% कम हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। इसमें मूंगफली, भुना चना, गुड़, सत्तू और तिल गजक जैसी पौष्टिक चीजें शामिल थीं। इन पोटलियों को स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तैयार किया। प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब एक लाख निक्षय मित्र 11 लाख टीबी मरीजों को गोद ले चुके हैं। KGMU में भी यह अभियान लगातार बढ़ रहा है। पिछले साल 100 टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। इस साल यह संख्या 500 से अधिक हो गई है। गुरुवार को KGMU में 519 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई। इनमें 20 लाभार्थियों को डिप्टी सीएम ने मंच से अपने हाथों से पोटली प्रदान की। बारिश में भीगते हुए बाहर भेजे गए टीबी मरीज पोषण पोटली वितरण के दौरान KGMU में लापरवाही का मामला भी सामने आया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में टीबी मरीजों को बाहर भेज दिया गया। कई मरीज बारिश में भीगते हुए बाहर निकलते नजर आए। पोटली का डिब्बा लेने के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति भी बन गई। मरीजों के मुताबिक, बारिश के बावजूद गार्डों ने उन्हें बाहर जाने को कहा। टीबी मरीजों के बारिश में भीगने से उनकी परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही संक्रमण और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका है। डिप्टी सीएम बोले- दवा के साथ पोषण भी जरूरी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीबी मरीजों के लिए दवा के साथ पर्याप्त पोषण भी जरूरी है। समय पर दवा लेने और अच्छा खान-पान रखने से टीबी को हराया जा सकता है। उन्होंने टीबी मरीजों से अपील की कि वे जहां रहते और सोते हैं, वहां साफ-सफाई रखें। कमरे में पर्याप्त धूप आए और सीलन न हो। उन्होंने कहा कि टीबी के मरीज अधिक मिलने वाले इलाकों में कई बार गंदगी और खराब सफाई की समस्या भी सामने आती है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि निक्षय मित्र बनने का मतलब केवल मरीज को गोद लेना नहीं है। उन्हें मरीज से लगातार संपर्क रखना है। यह देखना है कि वह समय पर दवा ले रहा है या नहीं। खान-पान और रहने में कोई परेशानी तो नहीं है। जरूरत पड़ने पर मरीज की काउंसलिंग कर उसे अस्पताल पहुंचाने और दवा उपलब्ध कराने में भी मदद करनी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से टीबी मरीजों को दवाओं के साथ DBT के जरिए आर्थिक मदद भी दी जा रही है। उत्तर प्रदेश में पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए निक्षय मित्रों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान डिप्टी सीएम ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर जांच कराने की अपील की। गंभीर बीमारी सामने आने पर मरीज को नजदीकी अस्पताल में इलाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में पेड़ से गिरकर युवक की मौत:शहद निकालने चढ़ा था, मधुमक्खियों के अटैक से अचानक नीचे गिरा
    Next Article
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:मेरठ में महानगर अध्यक्ष ने कहा- आज काला दिवस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment