Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम की रैली को सफल बनाने के लिए जुटे जनप्रतिनिधि:हरदोई में 29 अप्रैल को होगा प्रोग्राम, जनप्रतिनिधि दे रहे न्योता

    3 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई के मल्लावां में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 2 लाख लोगों के जुटने की व्यवस्था की जा रही है। मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर बंदीपुर और कल्याणपुर के बीच गंगा एक्सप्रेसवे के कट के पास कार्यक्रम स्थल बनाया गया है। हरदोई लोकसभा सांसद जयप्रकाश और मिश्रिख लोकसभा सांसद अशोक रावत अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। सोमवार को आबकारी एवं निषेध राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल (हरदोई सदर विधायक), उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी (शाहाबाद विधायक), सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, बिलग्राम-मल्लावां विधायक आशीष सिंह आशु, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा और संडीला विधायक अलका अर्कवंशी ने बैठक की। उन्होंने मल्लावां में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों से पहुंचने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठकें कर कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। 144 हेक्टर भूमि में कार्यक्रम स्थल की सभी व्यवस्थाएं की गई है जिससे कि आने वाले लोगों को सुविधा रहे। कार्यक्रम में हरदोई समेत उन्नाव, कन्नौज, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद से लोगों को लाने के लिए 2900 बसों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल पर मंच, पार्किंग, हेलीपैड और वीआईपी कॉर्टेज जैसी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम-एसपी समेत आला अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में बहेतर करने में जुटे हुए हैं। गंगा एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ता है और इसकी कुल लंबाई 594 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2021 को शाहजहांपुर के रोजा में इस एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का अनुमानित बजट लगभग 36,200 करोड़ रुपये है। गंगा एक्सप्रेस-वे का लगभग 100 किलोमीटर का हिस्सा हरदोई जनपद से होकर गुजरता है। इसकी चौड़ाई करीब 120 मीटर है और इसके लिए लगभग 1133 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया है। यह एक्सप्रेस-वे कुल 12 जनपदों - मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोठिलवां में दो छात्रों की एक साथ जली चिताएं:परिजनों ने नम आंखों से किया अंतिम संस्कार; छोटी गंडक नदी में डूबने से हुई थी मौत
    Next Article
    सिंदुरिया में युवक गंभीर घायल:सिर में चोटें आईं, जिला अस्पताल रेफर किया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment