Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम की जनसभा में बदइंतजामी से मेडिकल छात्राएं बेहोश:आयोजकों के खिलाफ जनआक्रोश दिखाकर लंका-कैंट मार्ग पर लगाया जाम, हंगामा-नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा स्थल पर बदइंतजामी और असुविधाओं के बीच तमाम महिलाओं और छात्राओं की हालत बिगड़ गई। कार्यक्रम से लौटते समय उपकार नर्सिंग कालेज की नर्सिंग छात्राएं सड़क पर बेहोश हो गई। कई छात्राओं तो चक्कर खाकर गिर पड़ी तो किसी को उल्टियां होने लगी। कार्यक्रम स्थल से किसी तरह उन्हें उपकार नर्सिंग कॉलेज लाया गया, जहां तीन छात्राओं की हालत बुरी तरह खराब हो गई। पीएम जनसभा के आयोजकों पर बदइंतजामी का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने सुंदरपुर-लंका मार्ग को जाम कर दिया। छात्राओं के साथ मौजूद परिजनों और साथियों ने हंगामा काटा। उनका कहना था कि इतनी धूप में सभी को बंद पंडाल में बैठा दिया गया, जिसके कारण अंदर ही हालत बिगड़ गई। बाहर जाने का प्रयास किया लेकिन जबरन अंदर ही रोक दिया गया। पानी, हवा और तमाम इंतजाम ध्वस्त रहे इसके चलते बुरा हाल हो गया। अभी सड़क पर हंगामा जारी है और जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लगी है । सबसे पहले तस्वीरों में देखे आक्रोश
    Click here to Read more
    Prev Article
    कब्र से निकलवाया गया महिला का शव:प्रयागराज में दो साल पहले हुई थी मौत, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का है मुकदमा
    Next Article
    जेवर एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण कानूनी, नियमों का पालन हुआ:हाईकोर्ट ने कहा- अधिग्रहण प्रक्रिया में उल्लघंन नहीं, याचिकाएं निस्तारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment