Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी:ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए

    13 hours ago

    2

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के कटवा और मुर्शिदाबाद के जंगीपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया। PM ने पूर्व वर्धमान में कहा- बंगाल बदलाव के लिए तैयार है। मोदी की गांरटी टीएमसी की निर्मम सरकार के भय राज को हटाके भरोसे में बदलने की है। मुर्शिदाबाद में मोदी ने कहा- आजादी के बाद से, बंगाल को चुनौती देने की हिम्मत करने वाले हर व्यक्ति का अहंकार चकनाचूर हो गया है। पहले अंग्रेजों का, फिर कांग्रेस का, और अंत में वामपंथियों का अहंकार भी चकनाचूर हो गया। अब बंगाल की जनता टीएमसी के अहंकार को चकनाचूर कर देगी। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। ममता ने कहा- भाजपा बंगाल विरोधी और बाहरी लोगों के खिलाफ है, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए। असम के श्रीभूमि जिले में करीमगंज (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र के 239-बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल मतदान केंद्र पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से शुरु हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। 9 अप्रैल को यहां पर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के झगड़ा हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने दोबारा चुनाव कराने का आदेश जारी किया था। इस सीट से 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव की पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेटफ्लिक्स का स्पोर्ट्स ड्रामा 'Perfect' हुआ रद्द, Millie Bobby Brown के बाहर होने से लगा प्रोजेक्ट को झटका
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वोट देना-लड़ना मौलिक अधिकार नहीं:यह कानूनी अधिकार, चुनाव लड़ने के लिए योग्यता शर्ते जरूरी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment