Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PAC जवानों ने सस्ती सब्जी के लिए दुकानदारों को पीटा:काशी में रॉड से किया हमला, पति को बचाने आई पत्नी का सिर फोड़ा

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार रात सब्जी खरीदने पहुंचे पीएसी के 2 जवानों ने सब्जी बेचने वालों को पीट दिया। सब्जी के दाम कम नहीं करने पर पीएसी जवान नाराज हो गए। उन्होंने दुकान पर बाहर रखी लोहे की रॉड निकालकर दुकानदारों को पीटना शुरू कर दिया। पति का पिटता देखकर पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी, तो पीएसी जवान ने उसे भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। पति को बेसुध देखकर महिला उसके ऊपर लेट गई। इसके बाद भी पीएसी जवान उस पर रॉड और लाठियां बरसाता रहा। जवानों ने महिला के सिर पर भी कई हमले किए, जिससे उसका सिर फट गया। महिला और उसका पति दोनों पूरी तरह से खून से लथपथ हो गए। पीएसी जवानों की अराजकता देखकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। लोगों ने जवानों को घेर लिया। उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। इसमें एक जवान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को बीएचयू ट्रामा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। सिर और गर्दन पर गहरी चोट के चलते महिला की हालत गंभीर है। मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र का है। पहले 4 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला भुल्लनपुर में पीएसी की वाहिनी है। वहां के सिपाही खरीदारी के लिए आसपास के बाजार में जाते हैं। कछवां में रहने वाला राधेश्याम बिंद (45) अपनी पत्नी गीता बिंद (40) के साथ मंडुवाडीह बाजार में सब्जी की दुकान चलाता है। शनिवार शाम पीएसी जवान आशुतोष कुमार सिंह अपने एक साथी के साथ बाजार से सब्जी खरीदने पहुंचा। दोनों जवानों ने राधेश्याम से सस्ती सब्जी देने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। सब्जी के रेट को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। लोहे के सरिए से जमकर पीटा इसके बाद आशुतोष सिंह ने दुकान के बाहर रखे लोहे के सरिए को निकालकर दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। पति को पीटता देखकर गीता भी आगे आई और आशुतोष से छोड़ देने की गुहार लगाने लगी। उसने पति को छोड़ने और फ्री में सब्जी ले जाने के लिए कहा। लेकिन, वह नहीं माना। इसके बाद गीता ने आसपास के लोगों से गिड़गिड़ाकर पति को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन कोई सामने नहीं आया। बचाने के लिए पति के ऊपर लेट गई पत्नी सिपाही के ताबड़तोड़ हमले से राधेश्याम बेहोश और लहूलुहान हो गया। उसकी हालत देखकर गीता खुद उसके ऊपर लेट गई। महिला को देखकर भी सिपाही का दिल नहीं पिघला। वह दोनों को गलियां देते हुए लोहे की रॉड और लाठियां बरसाता रहा। इसके बाद आसपास के लोग जुटे और बीच-बचाव किया। पति-पत्नी को बचाते हुए लोगों ने आशुतोष सिंह को दबोच लिया। उससे सरिया छीन ली और पीटना शुरू कर दिया। इससे आशुतोष भी चोटिल हो गया। लोगों ने कहा- सब्जी के भाव को लेकर हुआ विवाद लोगों ने बताया- शनिवार को सिपाही द्वारा सब्जी के भाव को लेकर हुए मोलचाल के विवाद के बाद सिपाही उस वक्त चला गया। कुछ देर बाद शाम को लोहे का रॉड लेकर लौटा और सब्जी विक्रेता राधेश्याम पर सीधा हमला बोल दिया। उसकी सब्जियां जमीन पर बिखर गई। ताबड़तोड़ हमले से राधेश्याम लहूलुहान होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़े। उसके बावजूद हो रहे हमले से पति को बचाने के लिए गीता देवी राधेश्याम के ऊपर लेट गई। राधेश्याम के साले बबलू ने बताया- दोनों की हालत गंभीर घटनास्थल पर पहुंचे राधेश्याम के साले बबलू ने बताया- सब्जी विक्रेता दंपत्ति के तीन लड़कियां ही है। बड़ी बेटी झलक की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरे नंबर की दुर्गावती 18 वर्ष की है और तीसरी बेटी शिवानी 9 वर्ष की है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी को ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। भीड़ के हमले से घायल हमलावर सिपाही को भी इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला। मौके पर पहुंचे मंडुवाडीह थाने के इंस्पेक्टर विद्या शंकर शुक्ला ने हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। एसीपी रोहनियां संजीव शर्मा समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसीपी ने बताया- तीनों लोगों का इलाज जारी है। महिला की हालत गंभीर है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… बच्चे के सीने में गले तक घुसा 4 फीट सरिया, बुलंदशहर में पैर फिसलने से पिलर पर गिरा बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया। इससे लोहे का सरिया उसके सीने से घुसकर गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान में अपनी गेंद उठाने गया था। उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर पर गिर गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महायुद्ध से आएगी मंदी? जानें US-ईरान जंग से भारत की अर्थव्यवस्था पर कितना पड़ेगा असर
    Next Article
    मेरठ के मेहरमती गणेशपुर में खूनी संघर्ष, दो की मौत:जुआ खेलते समय हुआ विवाद, धारदार हथियार से हमला; SSP मौके पर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment