Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में देवी जागरण संपन्न, श्रद्धालु रातभर झूमे:कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, सुबह हुआ प्रसाद वितरण

    18 hours ago

    2

    0

    अछल्दा कस्बे के मोहल्ला हरीगंज बाजार में सोमवार रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और रात भर भक्ति गीतों पर झूमते रहे। जागरण का समापन सुबह तारा रानी की कथा और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। मोहल्ला नेविलगंज में आयोजित इस देवी जागरण का शुभारंभ फर्रुखाबाद से आए सवारियां देवी जागरण ग्रुप ने किया। उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योति प्रज्वलित की और मूर्ति पर माल्यार्पण किया। जागरण की शुरुआत गणेश वंदना 'गजानन आ जाओ' से हुई। इसके बाद अन्य गायकों ने 'निमिया की डाल मईया', 'हम तेरे द्वार आए हैं मां', 'ए हो थावे वाली मईया', 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है', और 'मइया का चोला लाल-लाल' जैसे भक्ति गीतों से समां बांध दिया। इन देवी गीतों पर श्रद्धालु पूरी रात उत्साह से थिरकते रहे। कलाकारों ने भगवान शिव, दुर्गा, काली सहित अन्य देवी-देवताओं की भव्य झांकियां प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर आयोजक रामचंद्र सक्सेना, सुधीर सक्सेना और अन्य कस्बावासी मौजूद रहे।अंत में, सुबह तारा रानी की कथा का पाठ किया गया और प्रसाद वितरण के साथ देवी जागरण का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में शादी से लौट रही ट्रॉली पर पथराव:छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाएं-बच्चे घायल
    Next Article
    हापुड़ में धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती:युवाओं ने डीजे पर नृत्य किया, बाबा साहब के मार्ग पर चलने का लिया प्रण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment