Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण:जीवनधारा अभियान के तहत मोहल्ले के लोगों को सौंपी पौधों की देखभाल

    13 hours ago

    1

    0

    औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि.' ने 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के तहत शहीद भगत सिंह पार्क में वृक्षारोपण किया। यह अभियान 5 जून, विश्व पर्यावरण दिवस से जारी है, जिसका लक्ष्य 5100 पौधे लगाना है। इस दौरान बेलपत्र, अशोक, आँवला, पकड़िया, गुड़हल, चितवन कदम, हरसिंगार और चांदनी जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। समिति ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी आवास विकास कॉलोनी के स्थानीय निवासियों को सौंपी है। पौधारोण के उपरांत एक पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने कहा कि प्राकृतिक धरोहर से अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण पर्यावरण असंतुलन और प्राकृतिक आपदाएं बढ़ रही हैं, फिर भी लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग नहीं हैं। जीवनधारा पौधारोपण अभियान' के अंतर्गत यमुना तट, मंगला काली व देवकली मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक पार्कों, मार्गों, स्कूलों, महाविद्यालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों की पसंद के पौधे निःशुल्क वितरित भी किए जा रहे हैं। इस अभियान के लिए भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त समाजसेवी राकेश अवस्थी ने संस्था को 21 पौधे और चिकित्सक एल.एन. गुप्ता ने 5 पौधे प्रदान किए, जिसके लिए समिति ने उनका आभार व्यक्त किया। गोष्ठी के समापन पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और मानव जीवन में पौधों के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार सोनी, जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा की छात्रा ईशा मिश्रा, सोनू यादव, एल.एन. गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कठेरिया, श्याम किशोर दुबे, पिंटू गुप्ता, रोहित, हिमांशु दुबे और सतीश पोरवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में दो होटलों पर गंभीर आरोप:छात्र नेताओं ने DM से की जांच की मांग, फर्जी मुकदमों से परेशानी का आरोप
    Next Article
    सास की तेरहवीं में जाते समय हुआ सड़क हादसा, मौत:दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दोस्त गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment