Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में दो होटलों पर गंभीर आरोप:छात्र नेताओं ने DM से की जांच की मांग, फर्जी मुकदमों से परेशानी का आरोप

    16 hours ago

    1

    0

    शहर कोतवाली क्षेत्र के दो होटलों, होटल सिटी रूम्स और होटल देव इंटरनेशनल के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर सोमवार को छात्र नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल से मुलाकात की। छात्र नेता डॉ. शम्मी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों होटलों की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय और दीपक उपाध्याय ‘कान्हा’ भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि होटल देव इंटरनेशनल के संचालक पंकज दुबे पर पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि होटल संचालन में नक्शे संबंधी अनियमितताएं हैं और यहां विभिन्न प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं। छात्र नेताओं ने बताया कि दिल्ली की एक युवती से जुड़े मामले में जांच के बाद प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई थी। छात्र नेता दीपक उपाध्याय और अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि स्टेशन रोड स्थित होटल देव इंटरनेशनल के संचालक के खिलाफ धारा 307 और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने दावा किया कि सामाजिक सरोकारों के तहत आवाज उठाने वाले छात्र नेताओं और समाजसेवियों को दबाने के लिए होटल संचालकों द्वारा शहर कोतवाली में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, जिससे उन्हें मानसिक और कानूनी रूप से परेशान किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमों की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें वापस लिया जाए। इसके साथ ही, दोनों होटलों की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में डॉक्टर नहीं मिले तो भड़के ग्रामीण:बोले- डॉक्टर समय पर नहीं आते, स्वास्थ्य केंद्र पर किया प्रदर्शन
    Next Article
    औरैया में शहीद भगत सिंह पार्क में पौधारोपण:जीवनधारा अभियान के तहत मोहल्ले के लोगों को सौंपी पौधों की देखभाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment