Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में रामनवमी शोभायात्रा, सैकड़ों लोग हुए शामिल:जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा कस्बा, झांकी रही आकर्षक का केंद्र

    4 hours ago

    2

    0

    औरैया के औद्योगिक नगर दिबियापुर में रामनवमी के अवसर पर गुरुवार शाम एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया, जिससे पूरा कस्बा 'जय श्री राम' के उद्घोष से गूंज उठा। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा का आयोजन किया गया। दिबियापुर कस्बे के मुख्य मार्गों पर मोटरसाइकिल सवार युवाओं ने भगवा झंडे लहराते हुए भ्रमण किया। डीजे की धुन पर 'जय श्री राम' के जयकारे लगाते हुए निकली इस भव्य शोभायात्रा में भगवान राम की दिव्य झांकी भी शामिल थी। यह शोभायात्रा नारायणी मंडपम से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरी और परमहंस बगिया पर समाप्त हुई। इसके उपरांत वहां भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया गया। शोभायात्रा के समापन के बाद, कस्बे के प्रमुख राम जानकी मंदिर में रात में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंदिर को दीपों से जगमग करने की तैयारी है। इस अवसर पर आयोजक आशीष दुबे, सह-आयोजक गोविंद दुबे, श्रद्धा चौहान, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, कलमेश अवस्थी, राजेश अग्निहोत्री, ब्रजकिशोर तिवारी, अवधेश शुक्ला, सभासद राहुल दीक्षित, नागेंद्र शुक्ला, विक्की दुबे, धीरज शुक्ला, संतोष नारायण दुबे, विशाल शुक्ला, राजेश पांडेय, रोहित दुबे, प्रशांत तिवारी और लल्ला राजावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    9000 में मिल रहा क्लास 4th का बुक सेट:400 रुपए है सरकारी किताबों का रेट, प्राइवेट स्कूल में हर बार बदल रहा सिलेबस
    Next Article
    रामनवमी पर राष्ट्रीय हिंदू जागृति संघ ने निकाली शोभायात्रा:रामपुर में लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment