Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में महिला की ट्रैक्टर से गिरकर मौत:गेहूं की कटाई के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गेहूं की कटाई कराकर खेत से लौट रही 45 वर्षीय महिला की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना रविवार सुबह कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम रम्मपुरा में हुई। मृतक महिला की पहचान सीमा के रूप में हुई है। उनके पुत्र विशाल ने बताया कि उनकी मां गेहूं की कटाई के बाद ट्रैक्टर पर बैठकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और सीमा नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में सीमा को तत्काल भरथना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीमा की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनके भाई सुनील, पुत्र विशाल, अंशुल, प्रेम, कन्हैया, अनुज तथा बेटियां राधिका व सोनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की सूचना मिलने पर कस्बा चौकी प्रभारी तन्मय चौधरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सीमा ने नवंबर माह में ही अपने बड़े बेटे विशाल का विवाह किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के घर से गायब 24 लाख की ज्वेलरी मिली:दूल्हे के पिता से पूछताछ जारी, पहले रिश्तेदार हिरासत में लिए थे
    Next Article
    शामली में एक अधिकारी के 3 साल में 6 ट्रांसफर:दूसरे का 8 साल से नहीं हुआ तबादला, नगर पंचायतों में भ्रष्टाचार के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment