Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में करंट लगने से युवक की मौत:घर में केबल काटते समय हुआ हादसा, टाइल्स लगाने का काम करते थे

    12 hours ago

    2

    0

    दिबियापुर थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजन उसे आनन-फानन में सौ शैय्या अस्पताल चिचौली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजयपाल पाल (36 वर्ष) पुत्र देशराज पाल के रूप में हुई है। उनके घर में प्लास्टर का काम चल रहा था, जिसके कारण घर में तराई के चलते पानी फैला हुआ था। अजयपाल विद्युत मीटर से केबल काट रहे थे, तभी केबल का एक टुकड़ा उनके पैर से छू गया और उन्हें करंट लग गया। अजयपाल को करंट लगता देख उनकी पत्नी ने डंडे की मदद से उन्हें छुड़ाया। अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक अजयपाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और बिल्डिंगों में टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनके तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के जेई अरुण कुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और बिजली आपूर्ति काट दी। इससे पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम को विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में अज्ञात ट्रक ने बिजली पोल को टक्कर मारी:20 से अधिक गांवों में 6 घंटे बिजली गुल रही
    Next Article
    शाहजहांपुर में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:दरोगा समेत दो तिलहर की नगरिया चौकी से, दो सदर थाने से हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment