Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक:क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को ईमानदारी से काम करने को कहा

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की पहली परिचय बैठक आज तुर्कीपुर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी आनंद सिंह, जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे और पूर्व मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने सभी पदाधिकारियों और जिला कार्यसमिति सदस्यों का माला व पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद जिला प्रभारी आनंद सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह माला जिम्मेदारी भरी है, इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी समय-समय पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देती रहती है और संगठन में जिम्मेदारियां बदलती भी रहती हैं। भाजपा संगठन एक परिवार के रूप में काम करता है। जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें आज से ही तन, मन और धन से जुटकर पार्टी की नीतियों और रीतियों को जनता तक पहुंचाना होगा। उन्होंने जोर दिया कि जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूरा भरोसा और विश्वास है, और कार्यकर्ताओं को इस विश्वास पर खरा उतरना चाहिए। कठेरिया ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की तीनों सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य भी रखा। उन्होंने पार्टी के चल रहे प्रशिक्षण अभियानों की सफलता के लिए भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। स्वागत से अभिभूत सभी पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों ने दोनों हाथ उठाकर पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनीश पांडे, योगेंद्र कैथवार, ऋषि पांडे, यशवीर सिकरवार, विशाल शुक्ला, मनु राजपूत, भूरे चौबे, आदर्श ठाकुर, विमल दुबे, रविंद्र शाक्य, आशीष दुबे, इंद्रपाल पाल और देवेंद्र सेंगर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युद्ध से कानपुर के उद्योग पर संकट:चेयरमैन बोले- कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, सरकार से मांग- टैक्स वसूली पर रोक लगे
    Next Article
    प्रतापगढ़ के पूर्व MLC बब्बू राजा का निधन:लखनऊ में इलाज के दौरान गई जान, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment