Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 9 बिछड़े परिवार फिर हुए एक:महिला थाना ककोर में 'नई किरण' ने सुलझाए वैचारिक मतभेद

    5 hours ago

    2

    0

    औरैया में पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशानुसार 05 अप्रैल 2026 को महिला थाना ककोर में 'प्रोजेक्ट नई किरण' का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 ऐसे परिवारों को फिर से एक किया गया जो वैचारिक मतभेदों के कारण अलग रह रहे थे। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 45 फाइलें दायर की गईं। इनमें से 9 परिवार ऐसे थे जो आपसी मनमुटाव के कारण कुछ समय से अलग रह रहे थे और उनके रिश्ते टूटने की कगार पर थे। 'प्रोजेक्ट नई किरण' के सदस्यों ने इन पति-पत्नियों को समझा-बुझाकर उनके बीच के मनमुटाव और कलह को दूर किया। सफल मध्यस्थता के बाद, वे एक साथ रहने के लिए राजी हो गए और उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया। 'नई किरण' परियोजना का उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को एक सूत्र में बांधना और उन्हें फिर से एकजुट करना है। इस आयोजन के दौरान 'प्रोजेक्ट नई किरण' के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर के हरि मंदिर सौंदर्यीकरण में बाधा:मतुआ सेवा ट्रस्ट ने सीएम योगी से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    उन्नाव में तेज रफ्तार कार गुमटी में घुसी:चार लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment