Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 50 हजार ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कन्नौज-औरैया सीमा पर मुठभेड़

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में बिधूना पुलिस ने मुठभेड़ में ठगी और लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने वृद्ध को लिफ्ट देकर 50 हजार रुपये ठगे थे। कन्नौज-औरैया सीमा पर के पास गपचरिया पुलिया पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है। घटना स्थल से जुड़ी तस्वीरें… मुठभेड़ में दो आरपियों के पैर में लगी गोली पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देश पर बिधूना थाना क्षेत्र में गपचरिया पुलिया के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने भागने की कोशिश की। गपचरिया पुलिया के पास बदमाशों की बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस की गाड़ी में भी जा लगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान जितेंद्र उर्फ मोटा और तिर्वा के बौद्ध नगर निवासी राज कपूर के रूप में हुई है। तीसरे अभियुक्त प्रदीप को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिधूना भेजा गया है, जहाँ उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। 'लिफ्ट गैंग' का शिकार हुए थे गंगाचरण पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि 27 अप्रैल को बांधमऊ निवासी गंगाचरण राजपूत को शिकार बनाया था। वृद्ध को बिधूना छोड़ने के बहाने लिफ्ट दी थी। चलती बाइक पर उन्होंने बड़ी चालाकी से गंगाचरण की जेब से 50,000 रुपये निकाल लिए थे। कीरतपुर के पास उतरते समय जब उन्हें पैसे गायब होने का पता चला, तो उन्होंने बदमाशों की बाइक पकड़ ली। बदमाशों से भिड़ने पर उन्हें चोटें आईं और सड़क पर गिरे 5,500 रुपये मिल गए थे। मामले में पुलिस का बयान अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि यह गिरोह एक विशेष 'मोडस ऑपरेंडी' के तहत काम करता था। ये शातिर अपराधी रास्तों पर अकेले और सीधे-साधे लोगों को अपनी बाइक पर लिफ्ट देने का झांसा देकर बैठाते थे और रास्ते में बड़ी चालाकी से उनकी जेब साफ कर देते थे। फिलहाल पुलिस अन्य विधिक कार्रवाई पूरी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या:घर से खींचकर बाहर निकाला, वर्चस्व को लेकर रंजिश, गैंगस्टर समेत 10 पर मुकदमा दर्ज
    Next Article
    किरतपुर-मनाली फोरलेन पर पर्यटकों का हुड़दंग:चलती कार से बाहर निकलकर बीयर पीते दिखे युवक; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment