Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औरैया में 5 एकड़ अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:स्थानीय लोगों ने विरोध किया, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    औरैया में जिला प्रशासन ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। औरैया-दिबियापुर रोड स्थित ग्राम सेहुद में करीब पांच एकड़ भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में की गई। ग्राम सेहुद की गाटा संख्या 2409 पर लंबे समय से अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों का उपयोग कर अवैध निर्माणों को गिराया गया। उपजिलाधिकारी अजय आनंद वर्मा के साथ जिला पंचायत औरैया के अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय और अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिबियापुर पुलिस बल भी भारी संख्या में तैनात था। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। इसके बाद कार्रवाई बिना किसी बाधा के पूरी की गई। प्रशासन ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों को नियमानुसार पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही प्लाटिंग को वैध कराने के लिए कोई कदम उठाया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य अवैध कब्जों पर रोक लगाना और सरकारी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंडितडीह में 7-8 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक:ग्रामीणों ने पंपिंग सेट मशीन चलाकर बुझाई आग; फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची
    Next Article
    रामकोला सीट पर कौन मजबूत,विधायक विनय गौड़ या कोई और:सपा से कैलाश चंद या एके बादल? बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment