Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    औराई में दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न:भाजपा जिलाध्यक्ष और प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की जानकारी दी

    3 hours ago

    2

    0

    भदोही के औराई विधानसभा क्षेत्र के असनाव मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों और संगठन के कामकाज के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। प्रथम सत्र में पूर्व अध्यक्ष वाराणसी एवं भदोही के प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा भदोही के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ऊर्जावान, लगनशील और प्रयत्नशील होते हैं, जिन पर पार्टी का बहुत बड़ा विश्वास होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर दिया। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता विनय श्रीवास्तव ने पार्टी की नीतियों पर प्रमुखता से बात रखी और 'संगठन सर्वोपरि' के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के महत्व से अवगत कराया। द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता संतोष पांडेय ने कार्यकर्ताओं को संगठन के संचालन का मूल मंत्र सिखाया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण क्यों महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को किन-किन आवश्यक बिंदुओं पर काम करना चाहिए। तृतीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रदीप सिंह और चतुर्थ सत्र के मुख्य वक्ता रत्नाकर पाठक रहे। इन सत्रों में भी कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, अनुशासन और संगठन के माध्यम से सरकार बनाने की प्रक्रिया जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, संतोष पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र सिंह, रमेश पांडेय, महामंत्री प्रभात श्रीवास्तव, गोवर्धन राय (जिला मीडिया प्रभारी), चंदूलाल चंद्राकर (कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री), मनीष पांडेय, रत्नाकर पाठक, प्रदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवलाल मौर्य, सुषमा मालवी, प्रियंका जायसवाल, मनीषा अम्बस्ड, वेद मौर्य, चंदन पांडेय, दीपक पाठक, योगेंद्र सिंह, राज यादव, अखिलेश तिवारी सहित कई सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में श्रीराम कथा के उमड़ा जनसैलाब:सरयू और अवधपुरी की महिमा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु महाराज बोले- राम कथा का मिला सौभाग्य
    Next Article
    बलिया में गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें:उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment