Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओप्पो F33 सीरीज भारत में लॉन्च, कीमत ₹31,999 से शुरू:50MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी; 85°C गर्म पानी में भी खराब नहीं होगा फोन

    3 days ago

    1

    0

    टेक कंपनी ओप्पो ने आज (15 अप्रैल) भारत में अपनी नई 5G स्मार्टफोन सीरीज 'ओप्पो F33' लॉन्च की है। इसमें दो मॉडल- ओप्पो F33 और ओप्पो F33 प्रो पेश किए गए हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत मजबूती और पावरफुल बैटरी है। इनमें IP69K रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि यह फोन न सिर्फ पानी और धूल से सुरक्षित है, बल्कि 85°C तक के गर्म पानी की बौछारें भी झेल सकता है। साथ ही, 50 मैगापिक्स सेल्फी कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो F33 को तीन स्टोरेज और ओप्पो F33 प्रो को दो स्टोरेज ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ओप्पो F33 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपए और ओप्पो F33 प्रो की शुरुआती कीमत 37,999 रुपए है। दोनों फोन की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। डिजाइन: 3D विजुअल इफेक्ट और प्रीमियम यूनिबॉडी ओप्पो F33 प्रो में मिस्टी फॉरेस्ट थीम दी गई है, जिसमें पहली बार डायनामिक 3D डेफ्थ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह बैक पैनल पर ऐसा इफेक्ट देता है, जैसे गहराई हो और लाइट पड़ने पर इसका कलर बदलता है। बिल्ड क्वालिटी: फोन को बनाने में 'One-Piece Cold Carving' टेक्नीक का उपयोग किया गया है। इसमें बैक पैनल और कैमरा मॉड्यूल एक ही मटेरियल से बने हैं, जिससे फोन को प्रीमियम 'यूनिबॉडी' लुक मिलता है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं और यह काफी स्लिम है, जिससे हाथ में पकड़ने पर अच्छी ग्रिप मिलती है। बटन और पोर्ट्स: फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिए गए हैं। नीचे की तरफ USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। कलर ऑप्शन: प्रो मॉडल मिस्टी फॉरेस्ट, पैशन रेड और स्टारी ब्लू कलर्स में उपलब्ध है। वहीं स्टैंडर्ड मॉडल पर्ल व्हाइट और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में आता है। ड्यूरेबिलिटी: दोनों फोन को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिली है। यानी यह 85°C तक के गर्म पानी की बौछारें झेल सकता है। इसके साथ ही MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है। डिस्प्ले: 120Hz एमोलेड और पतले बेजल्स दोनों ही फोन्स में 6.57-इंच का फ्लैट एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1400 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है। यह 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो जरूरत के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेता है। इसमें 1.7mm के बेहद पतले बेजल्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.5% हो जाता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें AGC DT-STAR D+ ग्लास लगा है। कैमरा: 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा फोटोग्राफी के लिए प्रो मॉडल में खास फीचर्स दिए गए हैं: परफॉरमेंस: मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 MAX चिपसेट फोन की स्पीड और गेमिंग के लिए इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 6360 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। पावरबैकअप: 7000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूब एप से पूरी तरह हटा सकेंगे 'शॉर्ट्स':टाइम मैनेजमेंट में नया 0 मिनट का ऑप्शन मिला; रील की लत छुड़ाने में मदद मिलेगी
    Next Article
    ओप्पो K14 रिव्यू- IP69 रेटिंग वाला वाटरप्रूफ स्मार्टफोन:एमोलेड की जगह LCD डिस्प्ले और 80W की जगह 45W चार्जर मिलेगा

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment