Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव सिर्फ ट्वीट तक सीमित:अमरोहा में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कहा- विपक्ष को जनता नकार चुकी है

    2 hours ago

    1

    0

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अमरोहा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश अब सिर्फ ट्वीट तक सीमित हैं और जनता ने उन्हें नकार दिया है। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे ट्वीट करें या प्रेस वार्ता करें, सरकार में उनकी वापसी संभव नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जनता उनके काम को भली-भांति समझ चुकी है। बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास को नई गति मिली राजभर ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया गया है, जिससे जिलों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और विकास को नई गति मिली है। जमीन से जुड़े मामलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी जमीन पर कोर्ट के आदेश के तहत कार्रवाई हो रही है, तो उसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। ऐसी प्रक्रियाएं कानून के अनुसार ही अपनाई जाती हैं। कहा- महिला आरक्षण बिल कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में लागू नहीं किया कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजभर ने 2011 की जनगणना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उसी आधार पर महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने की योजना बनाई गई थी। उस समय 68 करोड़ आबादी और 543 सीटों के आधार पर महिला आरक्षण की बात हो रही थी। राजभर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब जब महिला आरक्षण बिल की चर्चा हो रही है, तो विपक्ष को डर है कि इसका श्रेय मोदी सरकार को मिलेगा, इसी कारण वे इसका विरोध कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस अध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात:तेजाब से जला मिला था शव, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में आक्रोश
    Next Article
    बहराइच विधायक अनुपमा जायसवाल को जनता ने नकारा:भाजपा पहली पसंद, विधायक मजबूत कैंडिडेट, सपा के यासर शाह पसंदीदा उम्मीदवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment