Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर कटाक्ष:बलिया में कहा- हमें यादवों से नहीं, उनके विचारों से नाराजगी है

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया और बंगाल चुनाव परिणामों को लेकर बड़ा दावा किया। राजभर ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी और ममता बनर्जी ईवीएम का रोना रोएंगी। स्मार्ट मीटर को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर ओमप्रकाश राजभर ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले एके शर्मा ने स्पष्ट किया था कि स्मार्ट मीटर के नाम पर किसी भी गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी। राजभर ने अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पास केवल प्रेस वार्ता करने और ट्विटर पर लिखने का काम है। उन्होंने शिवपाल यादव के पुराने बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी को 'ऊतकों की पार्टी' बताया था। अखिलेश यादव द्वारा बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर लगाकर किए गए ट्वीट पर राजभर ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 20% मुसलमानों को तो सीट दे नहीं पाए। राजभर ने यादव समुदाय को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि यादव मुगलों और फिर अंग्रेजों की सेना में शामिल होकर लोगों को पीटते थे, और आज भी ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के कई जिलों में यादवों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। राजभर ने स्पष्ट किया कि उन्हें यादवों से नहीं, बल्कि उनके विचारों से नाराजगी है। कमर्शियल गैस की बढ़ी कीमतों पर राजभर ने कहा कि जिनके पास पैसा है, वही होटल जाते हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि महंगाई बढ़ी है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि गांवों में मोटरसाइकिल और फोर-व्हीलर गाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने के सवाल पर राजभर ने कहा कि ममता बनर्जी को सत्ता में 15 साल हो गए हैं और वहां की जनता उनसे नाराज है। उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि लोग रोज दाल-तरकारी खाते-खाते अब चटनी-अचार मांग रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक:RPF ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, इलाज के बाद परिजन को सौंपा
    Next Article
    ट्रेनों के पंखे बंद, बसों के फर्स्ट ऐड बॉक्स खाली:कानपुर में रोडवेज की बसों से ग्लूकोज और ORS गायब, 35°C में खड़ी गाड़ियों में बैठे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment