Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने पहली बार टी-20 में 9 विकेट झटके:कंगारुओं ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया; कॉनोली ने 47 रन बनाए

    16 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स ने टी-20 क्रिकेट में पहली बार 9 विकेट झटके हैं। इससे मिचेल मार्श की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी-20 में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराया। बुधवार को चटगांव में टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही बांग्लादेशी टीम 19 ओवर में 132 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लेग स्पिनर एडम जम्पा (3 विकेट), जोएल डेविस (3 विकेट), मैट रैनशॉ (2 विकेट) और निखिल चौधरी (एक विकेट) ने मिलकर लिए। एक विकेट तेज गेंदबाज स्पेंशर जॉनसन को मिला। यह ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। जम्पा के 150 टी-20I विकेट पूरे एडम जम्पा टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन गए। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वे दुनिया के केवल 5वें लेग स्पिनर हैं, जिन्होंने टी-20I में 150 या उससे अधिक विकेट हासिल किए हैं। उनसे पहले राशिद खान, ईश सोढ़ी, आदिल राशिद और वानिंदु हसरंगा यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। पावरप्ले में बांग्लादेश की दमदार शुरुआत बांग्लादेश के ओपनर्स सैफ हसन और तंजीद हसन ने आक्रामक शुरुआत की। दोनों ने स्पेंसर जॉनसन और जेवियर बार्टलेट के खिलाफ आकर्षक शॉट लगाए। जॉनसन ने तंजीद को बार्टलेट के हाथों कैच कराकर पहला झटका दिया। इसके बाद सैफ हसन भी मैट रेनशॉ की गेंद पर मिचेल मार्श को कैच दे बैठे। कार्यवाहक कप्तान तौहीद हृदॉय और 18 महीने बाद टीम में लौटे सौम्य सरकार ने पारी संभाली। बांग्लादेश ने पावरप्ले के 6 ओवर में 2 विकेट पर 52 रन बनाए, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसका सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। जोएल डेविस और निखिल चौधरी ने मिडिल ऑर्डर में विकेट लिए 7वें ओवर में एडम जाम्पा ने तौहीद हृदॉय को अपनी गुगली पर बोल्ड कर बांग्लादेश की रन गति पर लगाम लगा दी। अगले ओवर में सौम्य सरकार भी डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी को कैच दे बैठे। जोएल डेविस ने इंटरनेशनल डेब्यू की दूसरी ही गेंद पर परवेज हुसैन इमोन को कूपर कॉनोली के हाथों कैच कराकर पहला विकेट हासिल किया। मैट रेनशॉ ने शमीम हुसैन को विकेटकीपर के हाथों कैच कराया। डेविस ने डेब्यू कर रहे अब्दुल गफ्फार सकलैन को भी पवेलियन भेजा। निखिल चौधरी ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए रिशाद हुसैन को 3 रन पर आउट किया। निचले क्रम में महेदी हसन ने नाबाद 29 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और बांग्लादेश की टीम 132 रन पर सिमट गई। कॉनोली ने संभाली पारी, शरीफुल के ओवर में लगाए लगातार तीन चौके 133 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले वनडे मैच में 6 विकेट लेने वाले शरीफुल इस्लाम ने जोश इंग्लिस को 5 रन पर बोल्ड कर दिया। कूपर कॉनोली ने उसी ओवर में शरीफुल की लगातार तीन गेंदों पर चौके जड़कर दबाव कम किया। कप्तान मिचेल मार्श 13 गेंदों में 14 रन बनाकर मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती झटके झेले। टिम डेविड का 98 मीटर लंबा छक्का मार्श के आउट होने के बाद टिम डेविड ने महेदी हसन की गेंद पर 98 मीटर लंबा छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर किए। दूसरी ओर कॉनोली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और सकलैन व रिशाद हुसैन के खिलाफ कई आकर्षक शॉट खेले। कॉनोली ने 27 गेंदों में 47 रन बनाए, जो उनके टी-20I करियर का बेस्ट स्कोर है। उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। टिम डेविड ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए। अंत में डेब्यू कर रहे निखिल चौधरी ने 18 रन और मैट रेनशॉ ने 18 रन का योगदान दिया। जेवियर बार्टलेट ने अगली ही गेंद पर चौका लगाकर ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। -------------------------------------------------- टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL विंडो बदलने की तैयारी में BCCI; सेक्रेटरी सैकिया बोले- लीग एक हफ्ते पहले कराएंगे BCCI अगले सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को एक हफ्ते पहले शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है। बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने PTI से बातचीत में कहा कि बढ़ती गर्मी और प्री-मानसून के कारण IPL का संभावित विंडो 10 मार्च से 15 मई तक किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवल टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का स्कोर 263/7:ब्लंडेल की फिफ्टी, फिलिप्स नाबाद लौटे; बेकर को डेब्यू मैच में 2 विकेट
    Next Article
    FIFA वर्ल्ड कप- मैक्सिको से कभी नहीं जीती साउथ कोरिया:टूर्नामेंट में तीसरी बार भिंड़ंत होगी; आज रात चेकिया और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment