Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवरात्र के चौथे दिन मनसा देवी मंदिर में भीड़:रायबरेली में दर्शन के लिए लगी लंबी लाइन, मां कूष्मांडा की पूजा

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के चौथे दिन सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर के बाहर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भक्त दर्शन कर रहे हैं। आज नवरात्र का चौथा दिन है, जो मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कूष्मांडा को समर्पित है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है। मान्यता है कि देवी ने अपनी मुस्कान से सृष्टि की रचना की थी, जब चारों ओर घना अंधेरा था। उनकी उपासना से शक्ति और ऊर्जा प्राप्त होती है। पंडितों के अनुसार, रायबरेली जिले का मनसा देवी मंदिर लगभग 200 वर्ष पुराना है। यहां मां मनसा देवी की प्रतिमा स्थापित है, जिसमें समय-समय पर सभी देवियों के रूप देखे जाने की मान्यता है। श्रद्धालु यहां आकर पूजा-पाठ करते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की कामना करते हैं। नवरात्रि के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों की अधिकतम तैनाती की गई है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर-ककरहवा बॉर्डर पर पकड़ा 7.07 लाख रुपये:पानीपत का युवक कस्टम हिरासत में, कस्टम विभाग को सौंपा
    Next Article
    चैत्र नवरात्र के चौथे दिन बलिया में उमड़े श्रद्धालु:देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन कर मत्था टेका, जयकारों से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment