Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नव निर्माण के नौ साल पूरे होने पर बैठक:जालौन में प्रभारी मंत्री ने कहा- उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन में बना अग्रणी राज्य

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ पूर्ण होने के अवसर पर जालौन में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने पश्चिम बंगाल से वर्चुअल प्रेसवार्ता की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में प्रदेश ने ऐतिहासिक प्रगति की है। वर्ष 2016-17 में कृषि क्षेत्र से राज्य सकल घरेलू उत्पाद 2.96 लाख करोड़ रुपये था, जो 2024-25 में बढ़कर 6.95 लाख करोड़ रुपए हो गया है। प्रदेश में 76 प्रतिशत भूमि पर कृषि कार्य हो रहा है और 86 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र सिंचित है। फल और सब्जी उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि 86 लाख से अधिक किसानों की ऋणमाफी की गई है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी गई है। गन्ना किसानों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल 2017 से फरवरी 2025 तक 3.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड भुगतान किया गया है। सिंचाई के क्षेत्र में 1309 परियोजनाओं के पूर्ण होने से 52.13 लाख हेक्टेयर सिंचन क्षमता विकसित हुई है। वहीं महिला सशक्तीकरण के तहत स्वयं सहायता समूह, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला और मातृ वंदना जैसी योजनाओं ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, यूपी-112 की त्वरित सेवा और साइबर सुरक्षा तंत्र की मजबूती से प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। साथ ही एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार से निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ‘नव निर्माण के नौ वर्ष’ केवल उपलब्धियों का विवरण नहीं, बल्कि प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की यात्रा है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार:बाइक टक्कर के बाद फायरिंग में दो लोग घायल हुए थे
    Next Article
    मंडल में सभी स्कूल बसों की फिटनेस की होगी जांच:मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, परिवहन विभाग 250 बसों को कर चुका है अनफिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment