Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा

    7 minutes ago

    1

    0

    राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) में इन दिनों प्रशासनिक खींचतान तेज हो गई है। पद्मश्री से सम्मानित विद्वान और संस्थान के उपाध्यक्ष भारत गुप्त अपने ही संस्थान में हो रहे व्यवहार से आहत हैं। जिस NSD के पाठ्यक्रम को लंबे समय से वामपंथी वैचारिक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता रहा, वहां भारत गुप्त ने भारतीय नाट्य परंपरा, संस्कृति और विचारधारा को फिर से प्रमुखता दिलाने की कोशिश की। लेकिन आज वही भारत गुप्त संस्थान के भीतर उपेक्षा और असहयोग का सामना कर रहे हैं। उन्हें इस बात की तकलीफ है कि जिस संस्थान के लिए उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया, वहां ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।भारत गुप्त की नाराजगी की वजह निदेशक चित्तरंजन त्रिपाठी की ओर से चेयरमैन के निजी सचिव डॉ. कन्हैया झा की सेवाएं समाप्त करने का फैसला है। 9 नवंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन में कन्हैया झा को तत्काल प्रभाव से पद से हटाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अगले ही दिन 10 नवंबर को भारत गुप्त ने आदेश जारी कर इस फैसले को स्थगित कर दिया। उन्होंने साफ निर्देश दिया कि उनकी पूर्व अनुमति के बिना कन्हैया झा की सेवा, पद और जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया जाए। उन्हें निजी सचिव के रूप में काम जारी रखने को कहा गया।इसे भी पढ़ें: चुनाव जीतने में माहिर BJP कार्यकर्ताओं को पद देने में फिसड्डी क्यों है? खाली पड़े पदों को भरने में सुस्ती क्यों दिखा रही है मोदी सरकार?भारत गुप्त ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी गंभीर नाराजगी जताई है। उनका सवाल है कि जब संस्थान में बड़ी संख्या में संविदाकर्मी काम कर रहे हैं, तो केवल दो कर्मचारियों को निशाना बनाकर उनकी सेवाएं समाप्त करने की जरूरत क्यों पड़ी? उन्होंने संस्कृति मंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग भी की है। बताया जा रहा है कि इस घटनाक्रम से आहत भारत गुप्त ने कार्यालय जाना भी बंद कर दिया है।साथ ही इस विवाद का एक दूसरा और महत्वपूर्ण पहलू NSD की वैचारिक पहचान से जुड़ा है। एक समय राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पाठ्यक्रम और अकादमिक दृष्टिकोण पर वामपंथी विचारधारा का गहरा प्रभाव होने की बात कही जाती थी। भारतीय नाट्यशास्त्र, संस्कृत रंगमंच, पारंपरिक कलाओं और देश की अपनी समृद्ध नाट्य विरासत को पर्याप्त महत्व देने की मांग उठती रही थी। भारत गुप्त ने इसी स्थिति को बदलने और नाट्य शिक्षा को भारतीय सांस्कृतिक दृष्टिकोण से जोड़ने की दिशा में कार्य किया। उनका जोर इस बात पर रहा कि भारतीय रंगमंच की पहचान पश्चिमी सिद्धांतों की नकल से नहीं, बल्कि अपनी परंपरा, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत से बने।ऐसे में भारत गुप्त का आहत होना केवल एक प्रशासनिक फैसले की प्रतिक्रिया नहीं माना जा रहा। पद्मश्री से सम्मानित एक वरिष्ठ विद्वान, जिसने अपना अकादमिक जीवन भारतीय कला और संस्कृति के अध्ययन को समर्पित किया, उसे अपने ही संस्थान में इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं थी।यह भी उल्लेखनीय है कि NSD में डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव और संस्थान के प्रशासनिक अधिकारों को लेकर भी मतभेद सामने आए हैं। भारत गुप्त का आरोप है कि उनके कामकाज में बाधाएं पैदा की जा रही हैं और उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा। सवाल यह है कि जिस संस्थान की पहचान भारतीय रंगमंच और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने से होनी चाहिए, वहां आपसी टकराव क्यों हावी हो रहे हैं? क्या NSD में शैक्षणिक दिशा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कोई बड़ी लड़ाई चल रही है? फिलहाल इस विवाद ने संस्थान के भीतर चल रही खींचतान को सार्वजनिक कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kulgam में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: 181 सीटें मांगी थीं, मगर Akhilesh Yadav ने 24 सीटों का प्रस्ताव देकर Congress को UP में उसकी हैसियत दिखा दी है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment