Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नीट परीक्षा 3 मई को, 200 मीटर दायरा सील:10 केंद्रों पर 3259 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए

    3 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में 3 मई को नीट यूजी-2026 परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें 3259 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में एनटीए के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक जनपद के 10 केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद शुरू होगा। दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। मुख्य द्वार पर सघन तलाशी ली जाएगी। मोबाइल, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश और भीड़ जुटाना वर्जित रहेगा। परीक्षा के दिन फोटोस्टेट और साइबर कैफे की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए 10 स्टैटिक और 3 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को 2 मई तक सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने नगर निकायों को परीक्षा केंद्रों पर सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बिजली विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा स्वास्थ्य विभाग को प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस और चिकित्सकों की तैनाती के आदेश दिए गए हैं। विभिन्न केंद्रों पर 163 से 432 तक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 240 तक अभ्यर्थियों वाले केंद्रों पर 3 और 480 तक अभ्यर्थियों वाले केंद्रों पर 6 सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, सेक्टर पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में गंदगी फैलाने वालों पर लगेगी लगाम:‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान शुरू, मेयर प्रमिला पांडेय ने लोगों से आगे आने की अपील
    Next Article
    हरदोई में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला, दरवाजा तोड़कर पुलिस ने निकाला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment