Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोटों के ढेर से ढंक गया भजन गायक:बोरे में भरकर लाए गए थे; यह गुजरात की लोक-डायरो परंपरा, पूरा पैसा दान होगा

    22 hours ago

    1

    0

    गुजरात के जूनागढ़ जिले के खंभालिया गांव में बुधवार रात श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन हुआ। इसी दौरान हुए लोक डायरो (भजन कार्यक्रम) में लोक गायक जिग्नेश कविराज के ऊपर जमकर नोट बरसे। भजन कार्यक्रम अहीर समाज और प्रयागराज समूह द्वारा आयोजित किया गया था। इस दौरान भक्तों ने गायक पर करीब डेढ़ घंटे तक रूपयों को बरसात की। कुछ लोग बोरियों में नोट भरकर लाए थे। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। कन्या स्कूल के लिए दी जाएगी दान राशि अहीर समाज के आयोजकों ने बताया कि श्रीमद् भगवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के 7 दिनों में जो भी दान राशि मिली है। वह अहमदाबाद में बन रहे 'गुजरात अहीर समाज कन्या कक्षालय' के निर्माण में दान की जाएगी। बेटियों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए ही लोगों ने जमकर दान दिया है। दान के लिए पैसे जुटाने की परंपरा है लोक-डायरो गुजरात में इस तरह की भजन संध्या को लोक-डायरो कहा जाता है। इसका उद्देश्य स्कूलों, गोशाला, गरीब बच्चियों की शादी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों के लिए राशि जुटाना होता है। लोक-डायरो से जमा होने वाला पूरा पैसा दान कर दिया जाता है। चार तस्वीरों में लोक डायरो… ----------------------- गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… अहमदाबाद में 1.66 करोड़ के गहने लेकर सेल्स गर्ल फरार:ज्वैलरी ब्लेजर में छिपाकर भागी, घर से गायब अहमदाबाद के निकोल इलाके में एक सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान में सेल्स गर्ल 1.66 करोड़ रुपए कीमत की गोल्ड ज्वैलरी लेकर फरार हो गई। सेल्स गर्ल ने गोल्ड चोरी कर अपनी ड्रेस में छिपाई और अन्य कर्मचारियों से यह कहकर फरार हो गई कि शोरूम मालिक ने उसे छुट्टी दे दी है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं
    Next Article
    जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की मांग को लेकर BJP का प्रदर्शन:कई नेता हिरासत में; CM अब्दुल्ला बोले- लोग अपनी मर्जी से पीते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment