Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि हाईप्रोफाइल पार्टी का इनविटेशन इंस्टाग्राम के जरिए भेजा गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने शहर के कई क्लबों में छापेमारी की। कानपुर पुलिस मादक पदार्थ के खिलाफ ऑपरेशन व्हाइट पाउडर चला रही है। इसे ट्रेनी IPS सुमित सुधाकर रामटेके लीड कर रहे हैं। पुलिस ने एंट्री फीस देकर पार्टी का पास लिया पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर स्टेला नाओमी होटल में 'Sonic Shift' नाम से पार्टी का इनविटेशन भेजा जा रहा था। इसकी एंट्री फीस एक हजार रुपए रखी थी। पार्टी में हाई प्रोफाइल ड्रग के इस्तेमाल की जानकारी पर SOG टीम को एक्टिव किया गया। पुलिस टीम के दो मेंबरों ने बकायदा एंट्री फीस देकर पार्टी के पास लिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात पुलिस टीम के मेंबर पार्टी में दाखिल हुए। यहां हाई प्रोफाइल ड्रग्स LSD, चरस, गांजा और शराब की पार्टी चल रही थी। देर रात करीब 2:30 बजे सभी नशे में धुत थे। पार्टी में शामिल पुलिस के सदस्यों ने बैकअप टीम को जानकारी दे दी। इसके बाद छापेमारी कर पार्टी ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार किया गया। नशे के लिए राजस्थान से लाया गया LSD पुलिस ने पार्टी ऑर्गनाइजर की पहचान मो. फरदीन उर्फ गुमटी के नाम से की, जो कि जाजमऊ का रहने वाला है। वहीं, ड्रग डीलर मोहित जायसवाल संत नगर चौराहे के पास का रहने वाला है। मोहित राजस्थान के पुष्कर से पार्टी में LSD बेचने के लिए लाया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया- मो. फरदीन लेदर का, जबकि मोहित जायसवाल हार्डवेयर कारोबारी है। LSD नशे का खुमार सिर पर चढ़ाने के लिए पार्टी में बड़े-बड़े पोस्टर और प्रोजेक्टर लगे हुए थे। पुलिस टीम ने मौके से 0.15 ग्राम LSD, 23.47 ग्राम गांजा, 5.49 ग्राम चरस, 1.19 कोकीन, 0.60 ग्राम हसीस, 5 क्रशर, स्मोकिंग फिल्टर और 49 हजार कैश बरामद किया है। --------------------- ये खबर भी पढ़िए… महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर फायरिंग:ईरानी गनबोट्स ने चेतावनी भी नहीं दी, जहाज स्ट्रेट पार किए बिना लौटे
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:महिला PCS अधिकारी बोलीं- बाहर निकलने में डर लग रहा; इंस्पेक्टर ने 8 मिनट में दी 100 गालियां; लालीपॉप के लिए भाई को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment