Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरैनी सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने हरिश्चंद्र सोनकर:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिवाकर महेंद्र; बसपा से दया चरण दिनकर

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले की नरैनी विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक ओम मणि वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 73% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद हरिश्चंद्र सोनकर हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद सपा है। दूसरे नंबर पर भाजपा, जबकि तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद हरिश्चंद्र सोनकर हैं। उन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर ओम मणि वर्मा हैं, ओम मणि को 25% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर पन्ना लाल कोरी हैं, उन्हें 22% ने पसंद किया है। इसके अलावा राजकरन कबीर को 4% और संगीता भेद निराला को 3% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद दिवाकर महेंद्र वर्मा हैं। इन्हें 37% लोगों ने पसंद किया है। भरतलाल को 17%, सत्यनारायण सोनकर को 16% और दिनेश अनुरागी को 13% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में दया चरण दिनकर को 33% लोगों पसंद किया है। जबकि राम किशोर वर्मा को 25% और चंदन शर्मा को 17% लोगों ने पसंद किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गैस एजेंसी पर चले लात-घूंसे, देखें VIDEO:लोग बोले- गाली देकर बात करते हैं मैनेजर और कर्मचारी, लगाया मनमानी का आरोप
    Next Article
    शामली में SPCA समिति में 8 सामाजिक कार्यकर्ता मनोनीत:पशु कल्याण को लेकर करेंगे काम, पर्यावरण मंत्रालय ने की नियुक्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment