Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निर्माण स्थल पर उड़ रही धूल-5 लाख का जुर्माना:सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे कार्य में बरती जा रही लापरवाही

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में चल रही सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत सड़क व सीवर निर्माण कार्यों में लापरवाही सामने आने पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को किए गए स्थलीय निरीक्षण में कई गंभीर खामियां मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर 5 लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति की गई है। निगम के सहायक अभियंता कृष्ण गोपाल और अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने शुक्रवार को अमर होटल से इन्द्रापुरम क्रॉसिंग तथा बसई मंडी से इन्द्रापुरम क्रॉसिंग मार्ग तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में ये मिला निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाटर वर्क्स डिपो (डबल ट्री हिल्टन) से इन्द्रापुरम क्रॉसिंग तक 600 मिमी डायमीटर की स्टॉर्म वाटर लाइन बिछाने का कार्य जारी है, जहां खुदाई की गई मिट्टी को हटाने का काम चल रहा था। वहीं अमर होटल से इन्द्रापुरम क्रॉसिंग तक 450 मिमी सीवर लाइन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव नहीं कराया जा रहा था, जिससे सड़क पर धूल उड़ रही थी और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा चौराहे से चाणक्य होटल के बीच पानी की पाइपलाइन में लीकेज पाया गया, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश मौके पर ही दे दिए गए। बैरीकेडिंग नहीं की गई थी सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी निरीक्षण में उजागर हुई। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। इस पर मौके पर मौजूद साइड इंजीनियर और सुपरवाइजर को कड़ी फटकार लगाते हुए नियमित पानी छिड़काव, लीकेज सुधारने और आवश्यक बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित फर्म को मौखिक चेतावनी देते हुए भविष्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्य में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए 5 लाख रुपये के जुर्माने की संस्तुति नगर आयुक्त से की थी। नगर आयुक्त ने दी चेतावनी नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कहा-शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां भी लापरवाही सामने आएगी, संबंधित एजेंसी पर सख्त कार्रवाई और जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्य समयबद्ध और मानकों के अनुरूप पूरे हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को किया गया जागरुक:पोषण पखवाड़ा और नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत किया गया
    Next Article
    बाराबंकी में गौवंश की आंखों में मिर्च झोंकी:गौशाला ले जाते समय क्रूरता का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment