Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नारी शक्ति मुद्दे पर सियासत तेज:प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति बोले- विपक्षियों ने जानबूझकर लटकाने, भटकाने और अटकाने का काम किया

    17 hours ago

    2

    0

    इटावा में नारी शक्ति से जुड़े विधेयकों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ने कांग्रेस, सपा, डीएमके और तृणमूल कांग्रेस पर संसद में महिलाओं से जुड़े विधेयकों का विरोध करने को लेकर कड़ा हमला बोला और इसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया। विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में पेश किए गए महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर विपक्षी दलों ने महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को जानबूझकर लटकाने, भटकाने और अटकाने की राजनीति की। 17 अप्रैल को बताया काला दिवस उन्होंने कहा कि 17 अप्रैल का दिन महिलाओं के लिए काला दिवस के रूप में याद किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के बयान का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी देना उनका अधिकार है, कोई उपकार नहीं। चुनाव में विरोधियों को मिलेगा जवाब प्रभारी मंत्री ने विपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन्होंने इस ऐतिहासिक मौके पर बाधा डाली है, उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का महिला सशक्तिकरण केवल दिखावा है, जबकि भाजपा इसे मिशन के रूप में देखती है और मातृशक्ति के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, नीतू नारायण मिश्रा, प्रीति दुबे, मधु तोमर, जितेंद्र गौड़, अमित तिवारी, यशवर्धन चौधरी, रोहित शाक्य आदि।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध:सोफिपुर में प्रदर्शन, भारी बिल से परेशान महिलाएं सड़क पर उतरीं
    Next Article
    देवरिया में लू से बचाव के लिए अभियान:आरोग्य भारती ने किया आयोजन, नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment