Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नॉनवेज होटलों में घरेलू सिलेंडरों से बनता मिला खाना:मेरठ में आपूर्ति विभाग ने 11 सिलेंडर जब्त किए, FIR की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडरों का कमर्शियल उपयोग हो रहा है। ऐसी ही एक सूचना पर बुधवार शाम आपूर्ति विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई। टीम ने हापुड़ रोड स्थित नॉनवेज होटलों पर छापा मारते हुए खलबली मचा दी। एक के बाद एक तीन प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया, जहां से पुलिस ने 11 घरेलू सिलेंडर जप्त कर लिए। पहले जानते हैं क्या है मामला मेरठ में जिला आपूर्ति विभाग को सूचना मिली कि हापुड़ रोड के नॉनवेज होटलों में घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग हो रहा है। ARO सुनील कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार व विशेष कुमार को साथ लेकर कोतवाली पुलिस से मिले और उनके सहयोग से छापा मार दिया। छापे की कार्रवाई से मची खलबली एकाएक शुरू हुई छापे की कार्रवाई से पूरे बाजार में खलबली मच गई। आलम यह था कि दुकानदार शटर गिराकर गायब होने लगे। लेकिन किसी को यह जानकारी नहीं थी कि कार्रवाई कहां होनी है। टीम सीधे हाजी सईद चिकन कॉर्नर नाम के होटल में घुस गई। किचन में जाकर देखा तो वहां घरेलू सिलेंडरों से खाना बनाया जा रहा था। मौके से 8 सिलेंडर किए गए जप्त होटल में छापे की सूचना मिलते ही संचालक शाहपीर गेट निवासी यासीन पुत्र हाजी सईद वहां पहुंच गए। उन्होंने कार्यवाही का विरोध किया लेकिन पुलिस ने एक न चलने दी। उसके बाद वहां से एक के बाद एक आठ सिलेंडर टीम ने कब्जे में ले लिए। टीम ने मौके पर ही कागजी कार्रवाई पूरी की और सिलेंडर जप्त करते हुए नोटिस थमा कर आगे बढ़ गई। तीन प्रतिष्ठा से 11 सिलेंडर मिले होटल पर छापे की कार्रवाई के बाद टीम ने एसके चिकन कॉर्नर नाम के दूसरे प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यहां भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होता मिला। हालांकि सिलेंडर की संख्या यहां एक ही थी। होटल संचालक जावेद को नोटिस कमाने के बाद टीम ने पास की ही क्लासिक टी स्टॉल पर कार्रवाई की और दो घरेलू सिलेंडर कब्जे में ले लिए। 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई आपूर्ति विभाग सूत्रों की मानें तो जिले में लगभग 11 हजार कमर्शियल सिलेंडर की डिमांड रही है। अमेरिका-इज्राइल का ईरान से युद्ध शुरु होने के बाद जिस तरह के हालात पैदा हुए हैं, उसके बाद कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी रोकी गई है। अब सरकारी आदेश आने के बाद केवल 20 प्रतिशत कमर्शियल सिलेंडर दिए जा रहे हैं, इनमें अस्पताल, सरकारी प्रतिष्ठान प्राथमिकता हैं। डीएसओ बोले- हर रोज 35 हजार की सप्लाई जिला आपूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आम घरेलू सिलेंडर 25 दिन और उज्ज्वला सिलेंडर 45 दिन में बुक कराया जा सकता है। जिले में 9.5 लाख घरेलू सिलेंडर हैं। हर दिन 40 हजार सिलेंडर आ रहे हैं और 32 से 35 हजार सिलेंडरों की सप्लाई हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नवरात्र पर 101 कन्याओं का पूजन:बालिकाओं खिले चेहरे, गीता बोलीं- बेटियों को देवी का दर्जा सिर्फ भारतीय संस्कृति में
    Next Article
    आगरा में ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत:ओवरटेक करते समय बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment