Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नवरात्र पर 101 कन्याओं का पूजन:बालिकाओं खिले चेहरे, गीता बोलीं- बेटियों को देवी का दर्जा सिर्फ भारतीय संस्कृति में

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आईआईएम रोड नवरात्रि सप्तमी के अवसर पर 101 कन्याओं के पूजन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संगठन की नई टीम का गठन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सर्वेश पाठक ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सर्वेश पाठक ने कहा कि कन्याएं समाज की अमूल्य धरोहर हैं और भविष्य में देश व समाज का नेतृत्व करेंगी। बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर काम की जरूरत उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। समाज को बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा और आवश्यकता पड़ने पर उनके जीवन के महत्वपूर्ण दायित्वों में भी सहयोग देना चाहिए। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण, संस्कारों के संरक्षण और सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सामाजिक आंदोलन बताया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा 101 कन्याओं को दक्षिणा, वस्त्र, पूजन सामग्री सहित फल एवं मिठाई वितरित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी ने कहा कि संगठन को सर्वेश पाठक जैसे नेतृत्व से दिशा और प्रेरणा मिलती है। कन्या पूजन को भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों का प्रतीक बताते हुए इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश बताया। महिला सम्मान का सब से बड़ा केंद्र बताया। प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पाल ने कहा कि संगठन प्रदेशभर में अपनी इकाइयों का विस्तार कर व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान के लिए मजबूत मंच तैयार कर रहा है। वहीं भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू ने संगठनात्मक एकता के माध्यम से श्रमिक वर्ग के हितों की रक्षा करने की बात कही। राष्ट्रीय महासचिव प्राची पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक शक्ति बताया साथ ही व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मर्चेंट नेवी नाविकों को श्रद्धांजलि दी गई:मृतक नाविकों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
    Next Article
    नॉनवेज होटलों में घरेलू सिलेंडरों से बनता मिला खाना:मेरठ में आपूर्ति विभाग ने 11 सिलेंडर जब्त किए, FIR की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment