Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नानक सागर बांध विस्थापित किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:इलाहाबाद HC के आदेश पर मुआवजे की मांग, कहा- हम अपना हक मांग रहे

    3 hours ago

    2

    0

    पीलीभीत में नानक सागर बांध के विस्थापित किसानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी (DM) को एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए वर्षों से लंबित मुआवजे के भुगतान की मांग की है। किसानों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 16 जनवरी 2025 को याचिका संख्या-9893/2024 और 28559/2024 में विस्थापित किसानों के पक्ष में आदेश पारित किया था। किसानों का आरोप है कि इस आदेश की प्रमाणित प्रति 1 फरवरी 2025 को ही संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई थी। किसानों का कहना है कि आदेश की प्रति उपलब्ध कराने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उनका लंबा इंतजार अब आक्रोश में बदल रहा है। अधिकारियों की कथित टालमटोल नीति से क्षुब्ध होकर किसानों ने पुनः न्यायालय का रुख किया। न्यायालय ने अवमानना वाद संख्या-2250/2026 पर सुनवाई करते हुए प्रथम दृष्टया आदेश की अवहेलना मानी। माननीय न्यायालय ने विपक्षी पक्ष (प्रशासन) को अंतिम अवसर देते हुए तीन माह के भीतर आदेश का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए हैं। गढ़ीपट्टी, नानकमत्ता निवासी जरनैल सिंह और अन्य विस्थापित किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही उन्हें मुआवजा नहीं दिलाया, तो यह उच्च न्यायालय के आदेशों की सीधी अवमानना होगी। किसानों ने कहा, "हम केवल अपना हक मांग रहे हैं जो न्यायालय ने हमें दिया है। प्रशासन को अवमानना की स्थिति से बचने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीजन की सबसे गर्म रात, दिन में चल रही लू:कानपुर में सड़कों पर छाया सन्नाटा, दो दिन हीटवेव की चेतावनी
    Next Article
    आगरा में युवती बोली-मेरे साथ गैंगरेप हुआ:पुलिस ने कहा-मामला संदिग्ध, आरोपी को पति तो कभी बॉयफ्रेंड बता रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment