Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर पंचायत पृथ्वीगंज प्रतिनिधि संजय सरोज समेत तीन पर केस:व्यापारी से रंगदारी, मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात क्षेत्र में रंगदारी और मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। पृथ्वीगंज नगर पंचायत प्रतिनिधि संजय सरोज समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पीड़ित व्यापारी अमन गुप्ता की शिकायत पर की गई है। पीड़ित अमन गुप्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 9 बजे करीब वह फल लेने पृथ्वीगंज बाजार गए थे। इसी दौरान सुरेंद्र सरोज उर्फ नागा, नौरंगी सरोज और संजय सरोज ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अमन गुप्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी। अमन गुप्ता के अनुसार, जब उन्होंने मारपीट का विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे रंगदारी की मांग की। उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसा नहीं दिया तो उन्हें और उनके परिवार को एससी/एसटी एक्ट में फंसाकर बर्बाद कर देंगे। आरोपियों ने अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए पुलिस से सांठगांठ की भी धमकी दी। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में मारपीट की घटना कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका जताई है। कोतवाली देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    84 कोसी परिक्रमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:21 दिन की 240 किमी यात्रा, पांच जिलों से होकर गुजरेगी
    Next Article
    सीतापुर में टूरिस्ट बस-कार की टक्कर, चालक घायल:दोनों वाहन पुलिस कब्जे में, बाल-बाल बचे यात्री, कार चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment