Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर पंचायत ने दिबियापुर मिडिल स्कूल का कराया कायाकल्प:25 लाख के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण, पीएम श्री बनाने का लक्ष्य

    3 hours ago

    2

    0

    दिबियापुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगभग 25 लाख रुपये की लागत से कराए गए सौंदर्यीकरण और नवनिर्माण कार्यों का लोकार्पण बुधवार को किया गया। इन कार्यों को नगर पंचायत द्वारा संपन्न कराया गया था। लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि एनटीपीसी प्रशासन ने विद्यालय के बच्चों के लिए नया फर्नीचर उपलब्ध कराने की जानकारी दी है। वहीं, बीएसए संजीव कुमार ने कहा कि यह मिडिल स्कूल भविष्य में पीएम श्री विद्यालय बनेगा और इंटर तक की पढ़ाई के लिए सक्षम होगा। कार्यक्रम के दौरान 'स्कूल चलो अभियान' की भी शुरुआत की गई, जिसमें बच्चों को किताबों का सेट वितरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने विद्यालय की भविष्य की सभी जरूरतों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों जैसी शिक्षा मिलनी चाहिए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में जब वे इस विद्यालय के बाहर से गुजरे थे, तो इसकी साज-सज्जा देखकर उन्हें यह परिषदीय विद्यालय नहीं बल्कि कोई इंटर कॉलेज लगा था। उन्होंने विद्यालय को पीएम श्री विद्यालय बनाने के लिए प्रयास करने की बात कही। इस समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी दाताराम, बीजेपी की जिला महामंत्री मनु राजपूत, प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, विद्यालय की प्रधानाचार्य शकील अफरोज, पूनम पुरवार, सभासद राजेश कुमार, ऋषि कुमार पोरवाल, राहुल अंबेडकर, सचिन गुप्ता, अभय प्रजापति, इंद्रपाल इंदु, छोटू, राजीव कुमार शर्मा, इकरार खान, धर्मपाल सिंह सेंगर, रवि प्रकाश, कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान, सौरभ राजपूत, कैप्टन योगेश त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह गौर और डॉ प्रमोद सविता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पहले विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'स्कूल चलो अभियान' के शुभारंभ पर ढोल-नगाड़ों के बीच केक भी काटा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइनें, धूप में घंटों खड़े रहे लोग
    Next Article
    बलिया में 73 आंगनवाड़ी सहायिकाओं का चयन:गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पारदर्शी चयन, एलईडी स्क्रीन पर लाइव दिखी पूरी प्रक्रिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment