Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम सदन की बैठक में बवाल की थी साजिश!:नगर निगम प्रशासन ने जारी किए संदिग्धों के फोटो, थाने में दी तहरीर

    3 hours ago

    1

    0

    मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के बीच शुरू हुई रार अब बढ़ती जा रही है। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से 23 मार्च को सदन में हुई बैठक के बाहर का एक फोटो जारी किया है, जिसमें कुछ संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है-10 से 15 संदिग्ध बैठक में बवाल करने की तैयारी के साथ आए थे। ये किसी प्रकार के उपद्रव की योजना के साथ पहुंचे थे। इस मामले में नगर निगम के सहायक अभियंता जीवेक की ओर सेना हरीपर्वत में तहरीर दी गई है। अब विस्तार से पढ़िए... 23 मार्च को मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह की मौजूदगी में नगर निगम सदन में बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इससे गुस्साए पार्षदों ने नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और अन्य अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया था। इस बैठक के अगले दिन यानि 24 मार्च को नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी नगर आयुक्त के समर्थन में आ गए। उन्होंने निंदा प्रस्ताव का विरोध करते हुए काली पट्‌टी बांधकर काम किया था। अब आया नया मोड़ नगर निगम प्रशासन का दावा है-23 मार्च को नगर निगम आगरा की प्रस्तावित सदन बैठक को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बैठक के दौरान 10 से 15 संदिग्ध और अज्ञात लोगों की एंट्री हुई थी, जिनके बारे में आशंका जताई जा रही है कि वे किसी प्रकार के उपद्रव की योजना के तहत वहां पहुंचे थे। हथियार लेकर पहुंचने की आशंका नगर निगम प्रशासन के अनुसार इन संदिग्ध लोगों के पास हथियार होने के भी संकेत मिले हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इस एंगल से भी जांच में जुट गई हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा बैठक स्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसमें कई संदिग्ध चेहरों की पहचान किए जाने की संभावना जताई जा रही है। कहा गया है कि इन बाहरी लोगों को विशेष रूप से बैठक के दौरान बवाल कराने के लिए बुलाया गया था। लेकिन अधिकारियों और जिम्मेदार पदाधिकारियों के समय पर बैठक में नहीं पहुंचने के कारण कथित साजिश पूरी तरह से नाकाम हो गई। हरीपर्वत थाने में दी तहरीर इस पूरे घटनाक्रम के बाद नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। इस मामले में थाना हरीपर्वत में सहायक अभियंता जीवेक की ओर से तहरीर दी गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही कई अहम खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पथरदेवा में शिक्षा, सड़क और बिजली पर बड़ा काम किया:कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बोले- डबल इंजन सरकार में बदली तस्वीर, अधूरे काम भी जल्द होंगे पूरे
    Next Article
    नगर निगम ने मरकजी दारुल उलूम भवन किया कुर्क:पांच दिन में जमा करने होंगे बकाया 20.26 लाख वरना नीलाम होगी संपत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment