Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम की फाइलों में बन गई गली:शिला पटिका बता रही विकास की झूठी कहानी, लोग बोले- जनता का पैसा डकार गए पार्षद और अधिकारी

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में राजामंडी स्थित वार्ड 83 में छत्ता गली का नगर निगम और पार्षदों के कागजों में निर्माण कार्य हो चुका है। गली के बाहर लगी शिला पटिका पर गब्बर चार वाली गली से लेकर वनवारी लाल और सुधाकर के घर तक गली निर्माण की जानकारी दी गई है। स्थानीय लोगों ने बताया-गली में पिछले 20 साल से कोई कार्य नहीं हुआ है। पार्षद और नगर निगम के अधिकारी मिल कर गली का पैसा डकार गए है। आगरा नगर निगम के अधिकारी खुल कर भ्रष्टाचार कर रहे है। अगर अधिकारी ने जल्दी संज्ञान नहीं लिया तो विरोध प्रदर्शन करना पड़ा तो वो भी करेंगे क्षेत्रीय पार्षद मंजू प्रजापति ने बताया-गब्बर चाय वाली गली से लेकर वनवारी और सुधाकर के घर तक गली बननी थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने पहले सीवर लाइन व अन्य कार्य कराने के लिए कहाँ था। जिसके चलते वाकी अन्य गली के निर्माण कार्य में देरी हो रही थी। विराध के चलते छत्ता गली के निर्माण की जगह का स्थानांतरण कर दिया गया। छत्ता गली की जगह सामने वाली गली का निर्माण कराया गया है। स्थानीय लोगों ने पार्षद और नगर निगम पर जो आरोप लगाए हैं, वे पूरी तरीके से गलत है। एक हफ्ते पहले भी गली के निर्माण के लिए गए थे। पूजन की भी तैयारी हो गई थी। लेकिन गली के लोगों ने फिर से विरोध कर दिया। लगाया गया आरोप बेबुनियाद है, उसका कोई आधार नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही को धमकी, मुकदमा वापस लेने का दबाव:कहा- परिवार को जान से मार दिया जाएगा, सुरक्षा देने की मांग
    Next Article
    मुबारकपुर की नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शबा शमीम बर्खास्त:आठ आरोप की जांच में पाई गई दोषी, नगर पालिका के कार्यों में रुचि न लेने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment