Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुबारकपुर की नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शबा शमीम बर्खास्त:आठ आरोप की जांच में पाई गई दोषी, नगर पालिका के कार्यों में रुचि न लेने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शासन ने आजमगढ़ के मुबारकपुर की नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर शबा शमीम को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। नगर पालिका की अध्यक्ष डॉक्टर शबा शमीम के विरुद्ध वर्ष 2023 से जांच चल रही है। जिसका बार-बार स्पष्टीकरण भी मांगा गया। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण जांच में सही नहीं पाया गया। जो भी तथ्य उपलब्ध कराए गए वह आधारहीन और बलहीन पाए गए। ऐसे में नगर पालिका अधिनियम 1916 की धाराओं के तहत कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई। आजमगढ़ डीएम द्वारा की गई संस्तुति के क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर शबा समीम के विरुद्ध सिद्ध पाए गए आरोपो के दृष्टिगत कार्रवाई की गई। जांच में आवाज सामने आएगी। उनके पिता नगर पालिका मुबारकपुर के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। पिता द्वारा नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के कार्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण करने या मोबाइल द्वारा फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर प्रचारित करने का कोई औचित्य नहीं है। इसके साथ ही नगर पालिका की जो भी जिम्मेदारी होती है। उसका सही तरीके से निर्वहन नहीं किया गया ना ही विकास कार्यों में रुचि ली गई। स्पीड ब्रेकर बनवाकर तोड़ने का आरोप नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा किए गए खेतों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 43 स्थानों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए गए थे। जिनमें से 32 ब्रेकर को तोड़ दिया गया। तथा कुछ स्थानों पर अभी भी बना हुआ है। ऐसे में शासकीय धन से बनाए गए ब्रेकर को तोड़े जाने की कार्रवाई वर्तमान अध्यक्ष द्वारा शपथ ग्रहण के पूर्व ही कर दिया गया है। जो की उचित नहीं है। कर्मचारियों अधिकारियों के प्रति भी नहीं सही है कार्यशैली जांच समिति ने यह बात भी पी की नगर पालिका अध्यक्ष कि अपने कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रति कार्य प्रणाली सही नहीं है। इसके साथ ही अपने निकाय के कार्य संचालन में रुचि नहीं ली जाती है जो कि उनकी लापरवाही को दर्शाता है। ऐसे में नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के विरुद्ध 8 गंभीर आरोप जांच में पाए गए शासन ने 14 अगस्त 2025 को सनी का अवसर भी दिया था। किंतु सुनवाई में वह उपस्थित नहीं हुई और ना ही कोई साक्ष्य उपलब्ध कराया गया। ऐसे में शासन के प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद के पद के आधार पर बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई। EO ने साधी चुप्पी वही इस पूरे मामले में जब मुबारकपुर के नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस पूरे मामले में चुप्पी साधना ही बेहतर समझा। अब देखने वाली बात यह होगी कि अधिशासी अधिकारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम की फाइलों में बन गई गली:शिला पटिका बता रही विकास की झूठी कहानी, लोग बोले- जनता का पैसा डकार गए पार्षद और अधिकारी
    Next Article
    पानी से भरे गड्ढे में मिला बच्चे का शव:3 दिन से लापता था, परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment