Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा श्रमिक हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:ATF ने तमिलनाडु से पकड़ा, दो दिन तक लगातार वाट्सएप ग्रुप से किए थे भड़काऊ पोस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    नोएडा में श्रमिक आंदोलन को भड़काने के मामले में फरार आरोपी आदित्य आंनद को एसटीएफ ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस की छह टीम इसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थी। आदित्य आनंद ने ही रूपेश राय और मनिषा के साथ मिलकर नोएडा में श्रमिकों को हिंसक होने के लिए उकसाया था। इन तीनों ने ही मिलकर 9 और 10 अप्रैल को कई सारे वाट्सऐप ग्रुप बनाए थे। नोएडा में श्रमिक आंदोलन को सुनियोजित तरीके से भड़काया गया। इसमें अंतरराष्ट्रीय साजिश के संकेत मिले हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सक्रिय दो हैंडल @Proudindiannavi और @Mir_Ilyas_INC—पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे थे। डिजिटल साजिश रची जा रही थी पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन खातों से लगातार भ्रामक और भड़काऊ सामग्री पोस्ट की जा रही थी। जिसका मकसद गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और श्रमिकों को हिंसा के लिए उकसाना था। इस पूरे मामले की जांच अब एटीएस भी कर रही है। पुलिस के अनुसार, इन एक्स हैंडल्स का संचालन वीपीएन के दुरुपयोग से किया जा रहा था, ताकि वास्तविक लोकेशन छिपाई जा सके। जांच में सामने आया है कि ये नेटवर्क पिछले तीन महीनों से सक्रिय था और इससे जुड़े आईपी एड्रेस भी पाकिस्तान से जुड़े मिले हैं। अब इनका बैक डेटा मंगवाकर डिजिटल साजिश की परतें खोली जा रही हैं। मजदूर बिगुल दास्ता से जुड़ा है आदित्य आंनद जांच एजेंसियों ने यह भी पाया कि "मजदूर बिगुल दास्ता" नामक संगठन के प्रमुख रुपेश राय उसके सहयोगी मनीषा और आदित्य आनंद इस साजिश के स्थानीय चेहरे थे। ये तीनों 31 मार्च और 1 अप्रैल को नोएडा में सक्रिय थे। फिर 9-10 अप्रैल को कई व्हाट्सऐप ग्रुप बनाकर श्रमिकों को सड़कों पर उतरने, तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक प्रदर्शन के लिए भड़काया गया। इस साजिश का असर यह हुआ कि 13 अप्रैल को नोएडा के कई इलाकों में हिंसक भीड़ ने ईंट-पत्थरबाजी, आगजनी और सार्वजनिक व निजी संपत्ति में तोड़फोड़ की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 62 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल अधिकांश उपद्रवी बाहरी और सुनियोजित षड्यंत्रकारी तत्व थे। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहीं माना ईरान तो ट्रंप खत्म कर देंगे युद्धविराम ? कर दिया ऐलान, देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    राहुल गांधी पर FIR के आदेश पर रोक:हाईकोर्ट जज ने फैसला बदला, बिना नोटिस FIR को उचित नहीं माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment