Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में जमीन कब्जे का आरोप:पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार, फर्जी बैनामा और धमकी देने की शिकायत

    1 hour ago

    2

    0

    सहारनपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र से जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव महमूदमजरा रायपुर निवासी शहनाज ने शनिवार को पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने दबंगों पर जमीन कब्जाने, फर्जी बैनामा कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शहनाज, पत्नी दिलशाद, ने बताया कि उनके जेठ खुर्शीद गूंगे और बहरे हैं। आरोप है कि विपक्षी पक्ष ने उनके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया। पीड़िता के अनुसार, एक चर्चित खनन माफिया से जुड़े कुछ लोगों ने मिलकर साजिश के तहत जमीन पर कब्जा किया है। फर्जी बैनामा कराने का आरोप पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने यह जानते हुए भी कि मकान खुर्शीद का है, हनीफ के नाम से फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। शहनाज के मुताबिक हनीफ का जमीन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार जब भी मकान पर जाने की कोशिश करता है, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। शहनाज ने बताया कि आरोपी पहले भी कई लोगों की जमीनों पर कब्जा कर चुके हैं। उनका आरोप है कि रात में संदिग्ध लोगों को घर के आसपास भेजकर परिवार को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी परिवार पर हमला हो चुका है, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। 15 साल से न्याय की लड़ाई पीड़िता ने आरोप लगाया कि राजनीतिक प्रभाव के कारण कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वह पिछले 15 वर्षों से न्याय के लिए भटक रही हैं। मिर्जापुर थाने में शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लखनऊ तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक राहत नहीं मिली। शहनाज ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, उनके जेठ की संपत्ति को कब्जामुक्त कराया जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतिक्रमण हटाते वक्त व्यापारी को आया हार्ट अटैक, मौत:लखनऊ नगर निगम ने दुकानों के बाहर की कार्रवाई, दुकान टूटने से दहशत में आए
    Next Article
    प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने स्मार्ट टीवी, प्रिंटर और बैट्री बरामद की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment