Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज:20 से अधिक प्रस्ताव पास होंगे, 10 हजार करोड़ का बजट होगा

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय वर्ष 2026-027 की पहली बोर्ड बैठक सोमवार यानी आज होगी। बैठक के एजेंडे में प्राधिकरण की ओर से 20 से अधिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इनमें 10 हजार करोड़ रुपये का बजट और सेक्टर-150 स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट में बदलाव का प्रस्ताव अहम होगा। बजट की मंजूरी के बाद नई परियोजनाएं शुरू होंगी। बोर्ड बैठक नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार की अध्यक्षता में होगी। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि विकास से जुड़े प्रस्ताव में सेक्टर-95 दलित प्रेरणा स्थल को संवारे जाने व रखरखाव के दो प्रस्ताव शामिल होंगे। निर्माण निगम की तरफ से 30 और 17 करोड़ रुपये के प्रस्ताव दिए गए हैं। धनराशि निगम को दिए जाने की मंजूरी प्राधिकरण बोर्ड से लेगा। मिक्स लैंड यूज पर होगा फैसला जिसमें 18 से 25 मीटर चौड़ी सड़क किनारे बने आवासीय श्रेणी के कुछ हिस्से में कामर्शियल एक्टिविटी की जा सकती है। ये नियम पहले से है। हालांकि पर रेट और क्लॉज तैयार किया जाएगा। जिसे बोर्ड में लाया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्टस सिटी से जुड़ी आपत्तियां जिनका निवारण किया जा चुका है उनको रखा जाएगा। बता दे स्पोर्टस सिटी मामले में 8 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ सकती है आवंटन दर इस बार 5 से 10 प्रतिशत तक आवंटन दरें बढ़ाने, किसानों की मुआवजा दर तय करने सहित अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। पहले बोर्ड बैठक अप्रैल महीने में ही कराने की तैयारी थी लेकिन एयरपोर्ट के लोकार्पण के चलते पूरा प्रशासन व्यस्त हो गया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बोर्ड बैठक को टाल दिया गया था। इसके अलावा नए नोएडा व एयरपोर्ट के लिए बजट को मंजूरी, किसानों की मांगों से जुड़े समेत अन्य प्रस्ताव रखे जाएंगे। न्यू नोएडा को मिलेगी रफ्तार न्यू नोएडा को बसाने के लिए मुआवजा दर तय की जा सकती है। ये दर यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की मुआवजा दर के आसपास रहने की उम्मीद है। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिसे बोर्ड रखा जाएगा। पास होने के साथ ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्पोर्टस सिटी को मिलेगी रफ्तार स्पोर्ट्स सिटी के सेक्टर-150 में प्लाट नंबर-2 के मास्टर प्लान लेआउट में बदलाव से यहां कुछ शर्तों के साथ फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री शुरू होने की उम्मीद है। यहां अलग-अलग ग्रुप हाउसिंग में 8 हजार से ज्यादा फ्लैट खरीदारों को लंबे समय से रजिस्ट्री का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खेरागढ़ सीट पर विधायक भगवान सिंह या कोई और:कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार या सतीश सिकरवार पहली पसंद, बसपा से किसे उम्मीदवार बनाएंगे
    Next Article
    15 दिन पहले बोलेरो खरीदी, उसी में बेटे की मौत:पिता बोले- 20 दिन बाद शादी थी; बरेली में टैंकर से टकराई, 5 की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment