Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 दिन पहले बोलेरो खरीदी, उसी में बेटे की मौत:पिता बोले- 20 दिन बाद शादी थी; बरेली में टैंकर से टकराई, 5 की मौत

    17 hours ago

    1

    0

    बरेली में बेकाबू बोलेरो रविवार दोपहर 3 बजे हाईवे किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक भी बोलेरो में घुस गए। हादसे में बाइक सवारों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और छत उखड़ गई। कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। बोलेरो रामपुर की तरफ जा रही थी, जबकि बाइक सवार युवक मछली पकड़ने जा रहे थे। हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में जान गंवाने वाले मनमोहन सिंह के पिता नत्थू लाल ने बताया कि बेटे ने 15 दिन पहले ही बोलेरो खरीदी थी और उसी गाड़ी में उसकी मौत हो गई। मनमोहन की 26 अप्रैल को शादी तय थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले रोडवेज बस की टक्कर टैंकर से हुई थी। इसके बाद टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। उसी टैंकर से बोलेरो और बाइक टकरा गई। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए… बोलेरो में ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे। इनमें बरेली के टांडा-सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह, उनके रिश्तेदार पीलीभीत निवासी सिकंदर और परिवार के अन्य लोग शामिल थे। बोलेरो को ड्राइवर प्रिंस चला रहा था। हादसे में मनमोहन और सिकंदर की मौत हो गई। तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। ड्राइवर और दो बच्चे हादसे में घायल हैं। बाइक सवारों की पहचान बरेली के अटा कायस्थान निवासी साहबजाद खां (45) और उसी मोहल्ले के मुमताज खां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शी बोले- ओवरटेकिंग के चलते हादसा हुआ हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी मानुष पारीक मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस टीम भी पहुंच गई। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया था। एसपी ने क्रेन की मदद से टैंकर को रास्ते से हटवाकर जाम खुलवाया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ओवरटेकिंग के कारण यह हादसा हुआ। बाइक सवारों का रिश्तेदार बोला- दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हादसे में जान गंवाने वाले बाइक सवार मुमताज खां के भतीजे अरमान रजा ने बताया- चाचा के फूफा साहबजाद खां भी साथ थे। दोनों मजदूरी का काम करते थे। फूफा साहबजाद खां के चार बेटे और एक बेटी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। चाचा मुमताज खां का एक बेटा है। दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अरमान रजा ने प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। --------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… काशी में योगी ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की; कहा- अब फिल्मों में 'डकैत' दिखाए जा रहे, MP के सीएम ने गिफ्ट की वैदिक घड़ी सीएम योगी ने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की तारीफ की। मौका था, काशी में शुक्रवार को चल रहे विक्रमोत्सव 2026 के महानाट्य मंचन का। योगी ने कहा- आज की फिल्मों में ‘डकैतों’ को दिखाया जा रहा है। आज की फिल्में बदली हैं। पहले तो सही को गलत और गलत को सही दिखाया जा रहा था। अब सही को सही दिखाया जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज:20 से अधिक प्रस्ताव पास होंगे, 10 हजार करोड़ का बजट होगा
    Next Article
    ट्रक चालकों के बच्चों को पढ़ाएगा पेट्रोल पंप:मुजफ्फरनगर के NH-58 स्थित पंप की अनोखी पहल, नियमित ग्राहकों को लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment