Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में व्यक्ति से 10.85 लाख की ठगी:मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया, पैसे निकालने गए तो पता चला

    7 hours ago

    1

    0

    ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 10.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने पहले व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया, फिर फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर निवेश करवाकर रकम हड़प ली। जब पीड़ित ने अपना पैसा निकालने की कोशिश की तो निकासी रोक दी गई। मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसरख निवासी शिव कुमार गुप्ता ने शिकायत में बताया कि एक युवती ने व्हाट्सऐप के माध्यम से उनसे संपर्क किया था। बातचीत के दौरान उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में अच्छा मुनाफा होने का दावा किया और निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट खुलवाया गया। पांच बार में जमा कराए 10.85 लाख रुपये आरोपियों के झांसे में आकर शिव कुमार ने अलग-अलग तारीखों में कई बार रकम ट्रांसफर की। उन्होंने 24 दिसंबर को 10 हजार रुपये, 29 दिसंबर को 50 हजार रुपये, 9 जनवरी को 2 लाख रुपये, 13 जनवरी को 2 लाख रुपये और 14 जनवरी को 6.25 लाख रुपये जमा किए। इस तरह कुल 10.85 लाख रुपये निवेश कराए गए। शिकायत के अनुसार, शुरुआती दिनों में प्लेटफॉर्म पर निवेश की रकम बढ़ती हुई दिखाई गई और मुनाफा भी दर्शाया गया, जिससे उन्हें भरोसा हो गया कि उनका निवेश सुरक्षित है। पैसा निकालने पर हुआ ठगी का एहसास कुछ समय बाद जब पीड़ित ने अपनी जमा रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने विभिन्न बहाने बनाकर निकासी रोक दी। बार-बार प्रयास के बावजूद पैसा वापस नहीं मिला। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऐसे काम करता है ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड साइबर विशेषज्ञों के अनुसार इसे ऑनलाइन ट्रेडिंग या इन्वेस्टमेंट फ्रॉड कहा जाता है। ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क करते हैं। वे खुद को निवेश सलाहकार या सफल निवेशक बताकर भरोसा जीतते हैं और किसी फर्जी ट्रेडिंग ऐप या वेबसाइट पर अकाउंट खुलवा देते हैं। शुरुआत में नकली मुनाफा दिखाकर पीड़ित का विश्वास बढ़ाया जाता है। इसके बाद बड़ी रकम निवेश कराने के बाद निकासी बंद कर दी जाती है और ठग संपर्क खत्म कर देते हैं। पुलिस ने लोगों से ऐसे निवेश प्रस्तावों से सावधान रहने और किसी भी अनजान प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में दस्तावेज लेखक, स्टांप वेंडर नाराज:रजिस्ट्री ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, नए आदेश से रोजगार छिनने का आरोप
    Next Article
    Batwara 1947 Teaser Out: 'बटवारा 1947' में सनी देओल का खौफनाक अवतार, फिल्म का टीजर देख फैंस हुए क्रेजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment